फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two million ten thousand robbed by fraud through social media

सोशल मीडिया के माध्यम से धोखाधडी कर दो लाख दस हजार की लूट

Sat, 30 Sep 2017 09:52 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, एनसीआर
बयूरो/ अमर उजाला, एनसीआर Updated Sat, 30 Sep 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
Two million ten thousand robbed by fraud through social media
demo pic
सोशल मीडिया के माध्यम से दो लोगों के साथ मारपीट कर पिस्तोल की नौंक पर 2 लाख 10 हजार रूपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर एक नामजद सहित चार के विरूद्व धोखाधडी व लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

 

Two million ten thousand robbed by fraud through social media
Social Media - फोटो : File Photo

फेसबुक व व्हाट्सएप पर जरनेटर बेचने के नाम पर की ठगी


आरोपी फरार हैं पुलिस का दावा है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा। पीड़ित सीतारात शर्मा व दयाराम माली निवासी सरदारा शहर जिला चुरू राजस्थान ने बताया की वह जरनेटर व डेकोरशन का कार्य करते हैं।

 

दयाराम ने बताया की उसने अपनी फेसबुक आईडी से राजू अग्रवाल नामक व्यक्ति की फेसबुक आईडी पर जरनेटर बेचने का मेसैज देखा, तो उसने राजू अग्रवाल से जरनेटर खरीदने की बात की, तो आरोपी ने उनसे व्हाट्सएप नंबर लिया।

 

जिसके बाद आरोपी राजू अग्रवाल ने दयाराम के व्हाट्सएप नंबर पर जरनेटर के कई फोटो भेजे। उनमें से उन्होंने 40 किलोवाट का एक जरनेटर पंसद किया। जिसकी कीमत 1 लाख 95 हजार रूपये तय हुई। पीड़ित ने बताया की आरोपी ने बात तय होने के बाद उन्हें गत 25 सितंबर को रिवा बुलाया।

जब वह रिवा पहुंचे तो फोन करने पर आरोपी ने उन्हें भिवाड़ी बुलाया। जब उन्होंने तावडू बाईपास पर पहुंच दोबारा आरोपी राजू अग्रवाल से बात की तो उसने बोला की आप वहीं पर रहे, मेरा आदमी आपको लेने आ रहा है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Two million ten thousand robbed by fraud through social media
demo pic
सिलखो के जंगल में ले जाकर मारपीट पिस्तोल के बल पर की लूट
कुछ देर बाद बिना नंबर की एक बोलेरो गाड़ी में दो आदमी उनके पास आए और वह राजू अग्रवाल के पास ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। कुछ दूर चलने के बाद दो व्यक्ति रास्ते से उन्होंने और बैठा लिए। पीड़ित ने बताया की काफी दूर चलने पर उन्होंने एक बोर्ड पर रिको ऐरिया सिलखों पंचायत लिखा हुआ देखा।

उसके कुछ दूरी पर वह एक सुनसान जंगल में पहुंच गए और वहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए पिस्तोल की नौंक पर उनके मोबाईल व 2 लाख 10 हजार रूपये छीन लिए। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर जंगल में गाड़ी से फेंक कर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्व लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed