फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Madhya Pradesh based sisters caught in Delhi for theft crime news 

मध्यप्रदेश से चोरी करने दिल्ली आती थीं दो बहनें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर देती थीं वारदात को अंजाम

Sun, 17 Nov 2019 08:52 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 17 Nov 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Two Madhya Pradesh based sisters caught in Delhi for theft crime news 
सांकेतिक तस्वीर

मध्यप्रदेश से दिल्ली आकर चोरी करने वाली दो सगी बहनों को दक्षिण जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो सगी बहनों की यह जोड़ी दिल्ली व आसपास के इलाकों में बैंक, बाजार, मंदिर और ऐसी ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर अकसर आंख गड़ाए मौके की तलाश में बैठी रहती थीं और मौका लगते ही हाथ साफ कर लोगों की नाक के नीचे से फरार हो जाती थीं। शादियों और त्योहारों के मौसम में इनका धंधा जोरदार चलता था। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी ललिता (25) और दामिनी (22) के रूप में की गई है। 5 और 6 नवंबर को दोनों ने बैंक से रुपये निकालने वाले दो लोगों को निशाना बनाकर 50-50 हजार रुपये चुरा लिए थे। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के पास से रकम बरामद कर ली है। पुलिस की मानें तो दोनों बैंकों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर शिकार की तलाश में घूमती थीं। दोनों ही आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर दबोचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कैसे हुआ चोर बहनों का पर्दाफाश

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 5 नवंबर को कोटला मुबारकपुर में अरुण कुमार नामक शख्स के 50 हजार रुपये चोरी हो गए। अरुण ने रुपये बैंक से निकाले थे। इसी तरह 6 नवंबर को प्रेमचंद तिवारी और उनकी पत्नी ने भी बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपये निकाले थे। 

दोनों छतरपुर स्थित धर्मशिला मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। मंदिर में किसी ने उनके रुपये चुरा लिए। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों जगहों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दोनों जगह दो महिलाएं दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। 

शनिवार को पुलिस ने दोनों महिलाओं को प्रेस एंक्लेव, पुष्प विहार से दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए एक लाख रुपये बरामद कर लिए गए। दोनों ने बताया कि वह सगी बहनें हैं और शादीशुदा हैं। दोनों मध्य प्रदेश से दिल्ली आकर किराए का कमरा या फ्लैट ले लेती थीं और उसके बाद चोरी के लिए निकल जाती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed