{"_id":"d28ff087be259f73b759c26d3c78bf04","slug":"two-liquor-shops-seized-on-2nd-october-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइ डे पर शराब का कारोबार करने पर देशी शराब के ठेके सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइ डे पर शराब का कारोबार करने पर देशी शराब के ठेके सील
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 04 Oct 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी जयंती 2 अक्टूबर को ‘ड्राई-डे’ आदेशों का पालन नहीं करने के आरोप में जिला प्रशासन ने हेलीमंडी के दो शराब के ठेकों को सील कर दिया। इस इलाके में पुलिस के बीट इंचार्ज को भी लाईन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
ठेका खुला होने की सूचना मिलने पर पटौदी के एसडीएम विरेन्द्र चौधरी और पटौदी के तहसीलदार ने दोनों ठेकों का बृहस्पतिवार की रात करीब 9:30 बजे औचक निरीक्षण किया तो शराब के ठेके ‘ड्राई-डे’ की घोषणा के बावजूद खुले पाए गए।
विज्ञापन
वहां शराब की धड़ल्ले से बिक्री जारी थी। एसडीएम विरेंद्र चौधरी ने बताया कि रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद एक्साइज विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर दोनों ठेकों को सील करवा दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद इसकी सूचना गुड़गांव के उपायुक्त शेखर विद्यार्थी व पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल को दे दी गई। इसके आधर पर पुलिस आयुक्त ने बीट इंजार्च को लाइन हाजिर कर दिया गया। उसे अपने क्षेत्र में ‘ड्राई डे’ के आदेशों को सही ढंग से लागू नहीं करा पाने का आरोप है।
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस था जिसके चलते पूरे हरियाणा राज्य में ड्राई-डे घोषित किया गया था।