फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two laborers died after fall down from the tenthth floor of Videocon tower

वीडियोकॉन टावर की 10वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत

Mon, 17 Jun 2019 10:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 17 Jun 2019 10:10 PM IST
सार

-टावर के बाहरी ओर लगे शीशे साफ करते समय लिफ्ट का तार टूटा
-निजी कंपनी करती है टावर का रखरखाव, कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
Two laborers died after fall down from the tenthth floor of Videocon tower
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

नई दिल्ली के पहाड़गंज स्थित झंडेवालान के वीडियोकॉन टावर की 10वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों लिफ्ट के जरिये 10वीं मंजिल पर बाहर की ओर शीशों की सफाई कर रहे थे। अचानक लिफ्ट का तार टूटा और लिफ्ट समेत मजदूर नीचे गिर गए। पुलिस ने घायलों को लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पहाड़गंज थाना पुलिस ने निजी कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, झंडेवालान स्थित वीडियोकॉन टावर में कुल 14 मंजिल हैं। इमारत के बाहरी हिस्सों पर शीशे लगे हैं। टावर की साफ-सफाई व रखरखाव का जिम्मा एक निजी कंपनी के पास है। कंपनी के कर्मचारी समय-समय पर शीशों की सफाई लिफ्ट से करते हैं। सोमवार को वसंतकुंज निवासी मोहम्मद इश्तियाक (23) और राजू शर्मा (22) लिफ्ट के जरिये बिल्डिंग की सफाई कर रहे थे। दोनों करीब 3.00 बजे 10वीं मंजिल पर शीशे साफ कर रहे थे। अचानक लिफ्ट का तार टूट गया और वह नीचे गिर गए।
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला है कि हादसे के समय दोनों मजदूरों ने सेफ्टी बेल्ट भी नहीं लगाई थी। अन्य मजदूरों व मृतकों के परिजनों का आरोप है कि निजी कंपनी के अधिकारियों ने सुरक्षा उपकरण भी मुहैया नहीं करा रखे थे, जिस कारण हादसा हुआ। यहां तक सेफ्टी बेल्ट भी दोनों को नहीं दी गई थी। इसके अलावा लिफ्ट के नीचे किसी भी तरह के जाल का भी इंतजाम नहीं किया गया था। पुलिस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed