फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two kashmiri hackers put on remand for 8 days

कश्मीरी हैकर्स: 500 से ज्यादा वेबसाइट कर चुके हैं हैक, आतंकी संगठनों से जुड़े हैं इनके तार

Sun, 29 Apr 2018 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Apr 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
two kashmiri hackers put on remand for 8 days
kashmiri hackers - फोटो : अमर उजाला

अदालत ने पंजाब से गिरफ्तार दो कश्मीरी हैकरों से पूछताछ के लिए आठ दिन की रिमांड दिल्ली पुलिस को दी है। इन हैकरों को दो दिन की रिमांड के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस ने हैकरों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत की ड्यूटी मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया ने शाहिद मल्ला व आदिल हुसैन से पूछताछ व छापेमारी के लिए आठ दिन की रिमांड दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी है।
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली पुलिस ने दस दिन का रिमांड मांगा था। दिल्ली पुलिस की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों आरोपियों पर 500 से ज्यादा वेबसाइट हैक करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी संगठनों व पाकिस्तानी हैकरों से तार जुड़े होने की आशंका

two kashmiri hackers put on remand for 8 days
kashmiri hackers - फोटो : अमर उजाला

इनके तार आतंकी संगठनों व पाकिस्तानी हैकरों से होने की भी आशंका है। ये लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर भारत विरोधी अभियान चला रहा थे। इनके मंसूबों व योजना का पता लगाने के लिए पूछताछ जरूरी है।
 

इन आरोपियों के सहयोगियों की पहचान व गिरफ्तारी करनी है। ये कश्मीर में जहां से ऑपरेट करते थे, उन स्थानों पर लेकर जाना है, ताकि पूरी साजिश व उसमें शामिल लोगों का दबोचा जा सके।
 

बता दें कि शाहिद मल्ला (27) पुत्र गुलाम अहमद मल्ला बारामूला और आदिल हुसैन तेली (20) पुत्र मो. यूसुफ नूनमई यारीपोरा जिला अनंतनाग के रहने वाले हैं।
 

शाहिद मल्ला राजपोरा, पंजाब के आर्यन ग्रुप ऑफ कॉलेज से बीटेक (तृतीय वर्ष) कर रहा था। आदिल हुसैन जालंधर स्थित टेक्निकल इंस्टीट्यूट से बीसीए (फाइनल ईयर) कर  रहा था। दिल्ली पुलिस मान रही है कि इनको पाकिस्तान समर्थित किसी एजेंसी का समर्थन मिला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed