फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two groups fought with each other, one group did firing and another threw stones in property dispute

भूमि विवाद: एक ओर से चलीं ताबड़तोड़ गोलियां तो दूसरी ओर से हुआ पथराव, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 30 Apr 2018 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 30 Apr 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
two groups fought with each other, one group did firing and another threw stones in property dispute
property dispute in greater noida - फोटो : अमर उजाला

ग्रेनो वेस्ट बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित तिगरी गांव के पास रविवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर विवाद व बवाल हुआ। इसी विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने एकत्रित होकर पथराव कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर चार हथियार जब्त कर लिए।

पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के 100 से अधिक लोगों रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दी है।   पुलिस के मुताबिक, तिगरी गांव के पास 58 बीघा भूमि है।
विज्ञापन


इस भूमि पर कॉलोनी बसी हुई है। एक हजार से अधिक लोगों ने यहां अपने आवास बना लिए हैं। इसी भूमि पर एक सोसायटी भी है।

डीलर के माध्यम से किसान से प्लॉट खरीदने वाले लोग भूमि को अपनी बताते हैं और जबकि सोसायटी के लोग इस पर अपना अधिकार बताते हैं।

two groups fought with each other, one group did firing and another threw stones in property dispute
property dispute in greater noida - फोटो : अमर उजाला

दोनों पक्षों में दस साल से भूमि विवाद चल रह है। बताया गया है कि मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। रविवार को डीलर के माध्यम से 50 गज प्लॉट खरीदने वाला एक युवक मकान निर्माण करा रहा था।

तभी सोसायटी से जुड़े कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और भूमि को अपना बताते हुए निर्माण का विरोध करने लगे। आरोप है कि सोसायटी के लोगों के हाथ में हथियार थे।

उनके विरोध करने पर कॉलोनी के अन्य पुरुष व महिला भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। इसके चलते मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ गया। हथियार बंद लोगों ने हवा में फायरिंग कर दहशत फैला दी। इधर, फायरिंग के बावजूद लोगों की भीड़ आरोपियों के पीछे पथराव करते हुए दौड़ पड़ी।

वहीं, दूसरे पक्ष के लोग फायरिंग करते हुए भागने लगे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया और चार लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिए। 

फायरिंग और पथराव का वीडियो वायरल

two groups fought with each other, one group did firing and another threw stones in property dispute
property dispute in greater noida - फोटो : अमर उजाला

बताया गया है कि झगड़े में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि कुछ लोग चोटिल हुए हैं। मौके पर लगभग पौन घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान हुई फायरिंग व पथराव का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया।

दोनों पक्षों पर दर्ज की गई है रिपोर्ट 
भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग व पथराव हुआ है। दोनों पक्षों के चार नामजद व 100 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

दो सौ लोगों को मुचलका पाबंद किया जा रहा है। दोनों पक्षों पर बलवे आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। - अखिलेश त्रिपाठी, बिसरख कोतवाली प्रभारी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed