{"_id":"6095d4c965bd3fbf406398ac10d42047","slug":"two-girl-student-jumped-in-pool-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में कूदीं दो छात्राएं, पानी रोककर होती रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में कूदीं दो छात्राएं, पानी रोककर होती रही तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव खाबी के निकट आगरा कैनाल नहर में दो लड़कियों ने छलांग लगा दी। लड़कियां हसनपुर के निकट एक निजी कॉलेज की छात्राएं बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व थाना प्रभारी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीण तैराकों की मदद से एक छात्रा को तो सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दूसरी छात्रा की खोज में जुटी थी।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर माहौली रोड के निकट महाओमवती कॉलेज (होडल) में बीए की दो छात्राएं बस में बैठकर पलवल के लिए निकली थीं। दोनों छात्राएं रास्ते में ही गांव खाबी के निकट आगरा कैनाल पर उतर गईं।
विज्ञापन
कुछ देर वहां खड़ा रहने के बाद छात्राओं ने नहर में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि वहां आसपास के ग्रामीणों ने छात्राओं को छलांग लगाते हुए देख लिया और वह शोर मचाते हुए नगर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
वहां कुछ ग्रामीण तैराकों ने छात्राओं को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। ग्रामीण तैराकों की मदद से पुलिस ने गांव सतुआगढी निवासी एक छात्रा रेखा को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दूसरी छात्रा भिडूकी निवासी मंजू की खोज जारी है।
हसनपुर थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जितेंद्र का कहना है कि रेखा को सुरक्षित बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों से संपर्क करके नहर के पानी को रोक कर मंजू की तलाश की जा रही है।
उधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्राओं के हाथ में सुसाइड नोट भी था, जबकि पुलिस किसी भी प्रकार के नोट होने से इंकार कर रही है। बचाई गई छात्रा की हालत में सुधार होने पर पूछताछ शुरू होगी, देर शाम तक कारण स्पष्ट नहीं हो सके।