{"_id":"6ae89f6f3f9d42e0de0cfc08","slug":"two-flyovers-and-an-underpass-to-be-built-in-millennium-city-cm-grants-approval-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-106270-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मिलेनियम सिटी में बनेंगे दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास, सीएम ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मिलेनियम सिटी में बनेंगे दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास, सीएम ने दी मंजूरी
विज्ञापन
- दादी सती चौक और आंबेडकर चौक पर बनेंगे फ्लाईओवर, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा अंडरपास
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी ने दी परियोजनाओं को मंजूरी
- तीनों परियोजनाओं को 18 महीने में करना होगा पूरा, 136.41 करोड़ होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी के तीन प्रमुख चौराहों पर यातायात जाम कम करने के लिए दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास बनेगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की इन तीनों परियोजनाओं पर 136.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) ने सोमवार को चंडीगढ़ में इन्हें मंजूरी दी। इन परियोजनाओं से न्यू गुरुग्राम, गोल्फ कोर्स रोड और मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के आसपास यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।
जीएमडीए ने दादी सती चौक, आंबेडकर चौक और मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास अंडरपास बनाने की योजना तैयार की थी। दादी सती चौक पर फ्लाईओवर निर्माण पर 43.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आंबेडकर चौक पर 36.36 करोड़ रुपये और मेट्रो स्टेशन के पास अंडरपास पर 57 करोड़ रुपये का व्यय होगा। तीनों परियोजनाओं को काम सौंपे जाने की तारीख से 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, ये परियोजनाएं प्रमुख चौराहों पर यातायात का दबाव कम करेंगी।
दादी सती चौक पर छह लेन का फ्लाईओवर
न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-85/86 और 89/90 के जंक्शन दादी सती चौक पर छह लेन का फ्लाईओवर बनेगा। इसकी लंबाई करीब 840 मीटर होगी। यह फ्लाईओवर न्यू गुरुग्राम के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों के वाहन चालकों को राहत देगा। इसके नीचे 7.5 मीटर चौड़ा यू-टर्न बनाया जाएगा। दोनों तरफ सर्विस रोड, दो मीटर चौड़े पैदल मार्ग, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क मार्किंग और बेहतर लाइटिंग की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
आंबेडकर चौक पर चार लेन का फ्लाईओवर
सेक्टर-45/46 और 51/52 के जंक्शन आंबेडकर चौक पर चार लेन का फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 930 मीटर होगी और इस पर 36.36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे पार्क अस्पताल और अरिहंत अस्पताल की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। परियोजना में सर्विस रोड, स्लिप रोड और फ्लाईओवर के नीचे दो यू-टर्न बनाए जाएंगे। दोनों तरफ ढके हुए नाले, फुटपाथ, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था के इंतजाम होंगे।
मेट्रो स्टेशन के पास 1350 मीटर लंबा अंडरपास
मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास जेड चौक पर 1350 मीटर लंबा अंडरपास बनेगा, जिसमें इफको चौक की तरफ 625 मीटर और आरडी सिटी की तरफ 725 मीटर हिस्सा शामिल है। इस परियोजना पर 57 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें दोनों तरफ अतिरिक्त यू-टर्न, 9.5 मीटर चौड़ी सर्विस रोड और 2.5 मीटर चौड़े फुटपाथ होंगे। पैदल यात्रियों के लिए करीब 300 मीटर लंबा ढका हुआ फुट ओवरब्रिज बनेगा, जिसमें चार लिफ्ट और एस्केलेटर लगेंगे। सौर ऊर्जा के लिए ऑन-ग्रिड सोलर पैनल और दो रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाए जाएंगे। प्रत्येक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की क्षमता दो लाख लीटर होगी।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ पीसी मीणा ने कहा कि इन तीनों परियोजनाओं के पूरा होने से शहर के प्रमुख यातायात जंक्शनों पर जाम की समस्या कम होगी। तीनों परियोजनाओं के निर्माण के लिए 18-18 महीने की समयावधि निर्धारित की गई है।