फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two DTC drivers riding a bike died in a road accident an unknown vehicle hit both of them

नहीं रहे रोहित और राहुल: सड़क हादसे में दो डीटीसी ड्राइवरों की मौत, अज्ञात वाहन ने दोनों को मारी टक्कर

Sun, 25 Dec 2022 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 25 Dec 2022 10:13 PM IST
सार

शनिवार देर रात तक दोनों ने अपनी ड्यूटी की थी। तड़के करीब पांच बजे दोनों दोनों बाइक से मायापुरी डिपो से घर के लिए निकले थे। इस बीच जैसे ही दोनों नांगलोई इलाके में मेट्रो स्टेशन, पिलर नंबर-430 के पास पहुंचे, अचानक हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन
Two DTC drivers riding a bike died in a road accident an unknown vehicle hit both of them
मृतक रोहित और राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में रविवार तड़के बाइक सवार दो डीटीसी बस चालकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त शक्ति नगर, बहादुरगढ़, हरियाणा निवासी रोहित कुमार (28) और गांव नीलवाल, दिल्ली निवासी राहुल (27) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने की वजह से दोनों हादसे का शिकार हुए। नांगलोई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रोहित अपने परिवार के साथ बहादुरगढ़, हरियाणा में रहता था। इसके परिवार में मां के अलावा शादीशुदा बहन है। वहीं राहुल का परिवार दिल्ली के नीलवाल गांव में रहता है। इसके परिवार में पिता सतीश कुमार व मां व एक छोटा भाई है। रोहित व राहुल दोनों ही डीटीसी में बस चालक थे। फिलहाल दोनों की तैनाती मायापुरी डिपो में थी। 

विज्ञापन

शनिवार देर रात तक दोनों ने अपनी ड्यूटी की थी। तड़के करीब पांच बजे दोनों दोनों बाइक से मायापुरी डिपो से घर के लिए निकले थे। इस बीच जैसे ही दोनों नांगलोई इलाके में मेट्रो स्टेशन, पिलर नंबर-430 के पास पहुंचे, अचानक हादसे का शिकार हो गए। 

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर की गाड़ी ने दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा। हादसा कैसे हुआ, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने दोनों की बाइक को कब्जे में लेकर उसको मैकेनिकल जांच के लिए भेज दिया है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि इनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मारी या दोनों खुद ही हादसे का शिकार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed