{"_id":"568283fb0a632dc2f310a551b524cb1b","slug":"two-dozen-died-by-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का कहरः हर रोज मर रहे दो लोग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहरः हर रोज मर रहे दो लोग!
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को निजामुद्दीन इलाके में ठंड से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। दस तरह बीते दो दिनों में ठंड से मरने वालों की संख्या चार हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की मानें तो ठंड की वजह से पिछले 11 दिन में दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ज्यादातर मामलों में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात लोधी फ्लाईओवर के नीचे सोने वाले एक करीब 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई। मृतक व्यक्ति का शरीर ठंड के चलते पूरी तरह अकड़ चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में रखवा दिया है। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे मामलों में करीब-करीब सभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाती है। मरने वाले गरीब लोग फुटपाथ, फ्लाईओवर, मंदिर और सबवे में सोते हैं।