फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two cobras brought for rave party recovered from Faridabad

Noida: एल्विश मामले में राहुल ने खोले कई राज, निशानदेही पर रेव पार्टी के लिए लाए गए दो कोबरा फरीदाबाद से बरामद

Sat, 18 Nov 2023 06:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Nov 2023 06:58 AM IST
सार

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फरीदाबाद स्थित गांव से दो कोबरा सांप रेस्क्यू किए हैं। रेव पार्टी में ले जाने के लिए तस्करी कर दोनों सांप लाए गए थे। दोनों सांप वन विभाग को सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन
Two cobras brought for rave party recovered from Faridabad
कोबरा - फोटो : iStock

विस्तार

एल्विश मामले में रेव पार्टी के लिए सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोपी राहुल ने 24 घंटे की रिमांड में पुलिस के सामने कई राज खोले हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फरीदाबाद स्थित गांव से दो कोबरा सांप रेस्क्यू किए हैं। रेव पार्टी में ले जाने के लिए तस्करी कर दोनों सांप लाए गए थे। दोनों सांप वन विभाग को सौंप दिए गए हैं। मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों सांप जंगल में छोड़ दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


इसी गांव से सिंगर फाजिलपुरिया का कनेक्शन भी मिला है। पुलिस मामले में फाजिलपुरिया को पूछताछ के लिए नोएडा बुला सकती है। उधर, रिमांड में हुई पूछताछ के बाद शुक्रवार को राहुल को वापस जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि लाल डायरी में सांपों का जिक्र भी था। रिमांड पर लेने के बाद राहुल से पूछताछ शुरू की गई। जिसके बाद उसने सच उगलना शुरू किया। 
विज्ञापन


पुलिस उसे लेकर फरीदाबाद के गांव में गई। गांव में राहुल का गोदाम बना रखा है। जहां वह बदरपुर से सांप लाकर रखता था। पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि कुछ प्रजाति के सांप बदरपुर के गांव में नहीं मिलते। ऐसे सांप राजस्थान, झारखंड और अन्य राज्यों से लाकर गांव के गोदाम में रखे जाते थे। गांव में सांप रखने से पुलिस और वन विभाग की नजर से बचे रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में राहुल के गिरोह के लोग ही सांपों का जहर निकालते थे। पूछताछ में राहुल ने अधिकतर पार्टी फाजिलपुर गांव में करने की बात कही है।  एडिशनल डीसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद राहुल को कड़ी सुरक्षा के बीच लुक्सर जेल भेज दिया गया है। 

 फिर रिमांड के लिए आवेदन कर सकती है पुलिस 
बताया जा रहा है कि पुलिस फिर से आरोपी राहुल की रिमांड के लिए आवेदन कर सकती है। इस केस में राहुल ही पुलिस को अहम सुरागों तक पहुंचा सकता है। पुलिस उसे लेकर कई और स्थानों पर जाकर जांच कर सकती है। हालांकि नोएडा पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

पुलिस फिर नहीं करा पाई एल्विश और राहुल का आमना-सामना
पुलिस इस बार भी राहुल और एल्विश का आमना-सामना नहीं करा पाई। अधिकारियों के दावों के बावजूद इस बार एल्विश को नहीं बुलाया गया। पुलिस तकनीकी सबूत और सर्विलांस के आधार पर एल्विश और फाजिलपुरिया की संलिप्तता के सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। 


डायरी में कोड में लिखा ब्योरा
राहुल की लाल डायरी में कई नाम और पते कोड में लिखे गए हैं। पुलिस इन्हें डिकोड कर रही है। पुलिस को अभी तक एल्विश यादव के खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिला है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में भी सपेरों से एल्विश का सीधा संपर्क नहीं मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed