फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two children from Bihar died due to wall collapse in Vasant Vihar

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: वसंत विहार में दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, बिहार के रहने वाले थे; रेस्क्यू जारी

Thu, 14 Aug 2025 09:51 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 14 Aug 2025 09:51 PM IST
सार

मरने वाले दोनों बच्चे बिहार के रहने वाले थे। जिनमें से एक की उम्र 10 और दूसरे की नौ साल थी। दोनों को पीसीआर की मदद से एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Two children from Bihar died due to wall collapse in Vasant Vihar
Delhi Police - फोटो : adobe stock

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में दिन भर हुई भारी बारिश के बाद गुरुवार शाम एक दीवार गिरने से दो नाबालिक लड़कों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में बारिश से संबंधित यह तीसरी मौत है। 

विज्ञापन

मरने वाले दोनों बच्चे बिहार के रहने वाले थे। जिनमें से एक की उम्र 10 और दूसरे की नौ साल थी। दोनों को पीसीआर की मदद से एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत विहार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लड़कों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स के ट्रामा सेंटर में रखवा दिया है। गुरुवार सुबह कालकाजी रोड के बीच में एक विशाल पेड़ उखड़ कर चलती मोटरसाइकिल पर गिर गया था। इससे पिता की मौत हो गई थी और उनकी बेटी को पेल्विक फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि दीवार गिरने की घटना शाम करीब 4.40 बजे बसंत नगर में हनुमान मंदिर के पास हुई। वसंत विहार पुलिस को दीवार गिरने के बारे में एक कॉल मिली। पुलिस आपदा प्रबंधन टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बिहार के बेगूसराय के रहने वाले 10 साल के एक लड़के और बिहार के मधुबनी के 9 साल के एक लड़के को मलबे से बाहर निकाला गया और पीसीआर वैन में एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़के दीवार से सटी सीढ़ियों पर बैठे थे, तभी अचानक दीवार ढह गई। यह दीवार दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की है और आशंका है कि लंबे समय से हो रही बारिश और इलाके में जलभराव के कारण यह कमजोर हो गई होगी। 

पुलिस ने बताया कि किसी और को असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मलबा हटाया जा रहा है। ये भी पता किया जा रहा है कि मलबे में कोई और तो नहीं फंसा है।उन्होंने बताया कि डीडीए को सूचित कर दिया गया है और आस-पास की दीवारों की संरचनात्मक सुरक्षा का आकलन करने के लिए घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed