फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two brothers were robbed and assaulted in Delhi red light area GB Road

सुरक्षित नहीं है जीबी रोड: कोठा नंबर-49 में खेला गया खेल, सामान लेने आए दो भाइयों को पीटा, रुपये भी छीने

Thu, 05 Sep 2024 10:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 05 Sep 2024 10:58 PM IST
सार

दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड में यूपी के प्रतापगढ़ जिले में रहने वाले दो भाइयों के साथ लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कोठा नंबर-49 में दो भाइयों को बंधक बनाकर उन्हें पीटा गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Two brothers were robbed and assaulted in Delhi red light area GB Road
जीबी रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के कमला मार्केट स्थित रेड लाइट एरिया में प्रतापगढ़, यूपी से खरीदारी के लिए आए दो भाइयों की पिटाई कर लूटपाट का मामला सामने आया है। दोनों भाई बुधवार को दुकान का सामान लेने के लिए श्रद्धानंद मार्ग (जीबी रोड) आए थे। इस बीच यहां बारिश होने लगी और दोनों वहीं फंस गए। एक भाई को टॉयलेट आई तो एक युवक टॉयलेट के बहाने दोनों को कोठा नंबर-49 पर ले गया। वहां दोनों को बंधक बनाकर पीटा गया। एक महिला ने भी पिटाई की। इसके बाद उनकी जेब में रखे 11 हजार व अन्य सामान लूटकर दोनों को वहां से भगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर अनिल थापा और मधु को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


प्रज्जवल जायसवाल अपने भाई रवि के साथ बुधवार को प्रतापगढ़, यूपी से सामान खरीदने के लिए श्रद्धानंद मार्ग आए थे। बड़े भाई की प्रतापगढ़ में हार्डवेयर की दुकान है। दोनों को उसी के लिए यहां से सामान खरीदना था। दोपहर के समय अचानक बारिश होने लगी। दोनों कोठा नंबर-49 के नीचे खड़े हो गए। इस दौरान प्रज्जवल ने अपने भाई से कहा कि उसको टॉयलेट जाना है, तभी वहां खड़े युवक ने उनसे कहा कि पहली मंजिल पर टॉयलेट है, वहां चले जाओ। 
विज्ञापन


प्रज्जवल और उसका भाई युवक के झांसे में आ गए। जैसे ही दोनों पहली मंजिल पर पहुंचे। पीछे से वही युवक कुछ और लड़कों को लेकर वहां पहुंच गया। इन लोगों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। बाद में दोनों को दूसरी मंजिल पर ले गए। वहां आरोपियों ने एक महिला के साथ मिलकर दोनों से कैश और अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर महिला ने दोनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed