फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested with heroin worth four crores in delhi

चार करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, बरेली से लाकर दिल्ली में करते थे सप्लाई

Thu, 02 Jul 2020 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Jul 2020 06:29 AM IST
सार

  • लॉकडाउन के कारण मादक पदार्थों की तस्करी करने लगा
  • बरेली से लाकर दिल्ली में सप्लाई करता था हेरोइन  

विज्ञापन
Two arrested with heroin worth four crores in delhi
गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो मादक पदार्थ तस्करों को दबोचा है। मुख्य आरोपी के सामने लॉकडाउन के कारण आर्थिक संकट खड़ा हो गया था। इस कारण वह बरेली से हेरोइन लाकर दिल्ली में सप्लाई करने लगा। आरोपियों के कब्जे से बढिय़ा क्वालिटी की 800 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जाती है। 

विज्ञापन



अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध शाखा की एसओएस-1 में तैनात एएसआई ब्रह्मदेव को सूचना मिली थी कि दो मादक पदार्थ तस्कर ओल्ड मुस्ताफाबाद, दिल्ली निवासी शामिम(38) और नदीम(39) बरेली, यूपी से हेरोइन लाकर दिल्ली में सप्लाई करते है। 
विज्ञापन


इस सूचना के बाद इंस्पेक्टर सतीश कुमार की देखरेख में एएसआई बह्मदेव, एएसआई प्रेम व आनंद की टीम तैयार की गई। इंस्पेक्टर सतीश कुमार की टीम ही मरकज मामले की जांच कर रही है। इस टीम ने दुर्गापूरी चौक, शाहदरा में घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से एरिग्टा कार बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमीम ने बताया कि पहले वह अपराध करता था। पर कभी गिरफ्तार नहीं हुआ। वर्ष 2010 में उसने अपराध छोड़ दिया और कार रिपेयरिंग दुकार पर पेंटर का काम करने लगा। लॉक डाउन के कारण उसकी नौकरी चली गई और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। 


तभी वह मादक पदार्थ तस्कर कालू के संपर्क में आया। कालू उसे बरेली ले गया और हेरोइन के मुख्य सप्लायर से मिलवाया। सप्लायर ने उसे हेरोइन की एक खेप पहुंचाने के लिए 15 हजार देने की बात कही। उसने हेरोइन सप्लाई करने के लिए कार खरीदी और अपने दोस्त नदीम को शामिल कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed