फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for stealing cash from ATM by tampering with the rubber ring

Delhi NCR News: एटा व आजमगढ़ और गुुरुग्राम के लिए रबर रिंग से छेड़छाड़ कर एटीएम से नकदी चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने एटीएम में रबर रिंग लगाकर नकदी फंसाने और बाद में उसे निकालकर चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 15 सितंबर को गिरफ्तार किए गए आरोपियों अमन (22) और सूरज सिंह (28) के पास से एक देसी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि दोनों को एटीएम की नकदी प्रबंधन व्यवस्था में काम करने का पहले से अनुभव था। इसी दौरान उन्हें एटीएम के कामकाज तथा उसकी खामियों के बारे में जानकारी मिली। दोनों ने एक सहयोगी के जरिए एटीएम की चाबियां हासिल कीं और नकदी निकलने वाली जगह से छेड़छाड़ कर वहां रबर रिंग लगा देते थे। उसके बाद जब कोई ग्राहक पैसे निकालने की कोशिश करता था तो लेनदेन पूरा हो जाता था, लेकिन नकदी मशीन के अंदर ही फंस जाती थी।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ग्राहक के जाने के बाद आरोपी चाबी से एटीएम खोलकर फंसी हुई नकदी निकाल लेते थे। आरोपियों ने गुरुग्राम के सेक्टर-4 और 5, कपासहेड़ा तथा दिल्ली के आसपास के इलाकों में एटीएम से जुड़ी ऐसी घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। उन्होंने 19-20 अन्य इसी तरह की घटनाओं की जानकारी भी दी।पुलिस टीम ने एमसीडी वाली गली टैगोर रोड, सिविक सेंटर के पीछे से पकड़ा है। इनके खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाने में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed