Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for committing robbery using stolen vehicle to pay off debt

Delhi NCR News: कर्ज चुकाने के लिए चोरी के वाहन से करने लगा लूट, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन

- पिस्टल दिखाकर मोजे की फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी से करीब दस लाख रुपये लूटे
पुलिस ने पांच सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो बदमाश पकड़े
-5 लाख से अधिक नकदी और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद
-सराय रोहिल्ला थाने की घटना, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने करीब 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से पिस्टल दिखाकर लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी देव मग्गो (24) और रोहित शर्मा (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और 5 लाख, 51 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके परिवार पर लाखों रुपये का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए उन्होंने भजनपुरा इलाके से एक बाइक चोरी की, जिसका उपयोग कर उसने नकदी लूटे।


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 27 मार्च को नकदी लूट की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता अभिषेक प्रजापति (22) ने बताया कि वह बवाना स्थित एक मोजे की फैक्ट्री में काम करता है। 26 मार्च को उसने अपने फैक्ट्री मालिक सुनील कुमार के आदेश पर शास्त्री नगर से वर्मा होजरी से 65,000 रुपये और बाद में चांदनी चौक इलाके से कुचा घासी राम से दस लाख रुपये एकत्र किए। उसने पूरी नकदी एक काले बैग में रखी और शास्त्री नगर इलाके में अपने मालिक को देने जा रहा था। तभी शाम करीब 5:50 बजे शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोक लिया। एक ने उस पर पिस्तौल तान दी, जबकि दूसरे ने जबरदस्ती उसका बैग छीन लिया। वारदात के बाद आरोपी एक स्पोर्ट्स बाइक पर मेट्रो स्टेशन की ओर भाग गए। हालांकि बाद में, प्रजापति ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वह बदमाशों को पकड़ नहीं सके। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 2 अप्रैल को उसे गाजियाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed