{"_id":"5b1a72c14f1c1b624d8b5401","slug":"two-accused-arrested-for-shot-japanese-company-mitsubishi-hr-head-in-gurugram","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्रामः जापानी कंपनी के HR हेड को गोली मारने वाले 2 आरोपी अरेस्ट, नौकरी से निकाले जाने से थे खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्रामः जापानी कंपनी के HR हेड को गोली मारने वाले 2 आरोपी अरेस्ट, नौकरी से निकाले जाने से थे खफा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 09 Jun 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
Japanese Company Mitsubishi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापानी कंपनी मित्सुबिशी के एचआर हेड दिनेश शर्मा पर गोली चलाने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी जोगिंदर और शुक्रवार को दूसरे आरोपी दयाराम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की तीन टीमें फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। शुक्रवार को बिलासपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक बिलासपुर स्थित जापानी कंपनी ने तीन माह पहले आरोपी जोगिंदर को बतौर ट्रेनी भर्ती किया था। तीन माह का समय पूरा होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने जोगिंदर को आगे काम पर रखने से मना कर दिया। इस बात को लेकर जोगिंदर कंपनी एचआर से खफा था।

demo pic
बृहस्पतिवार को जोगिदंर के कहने पर दयाचंद ने एचआर हेड दिनेश शर्मा को बिलासपुर-तावडू रोड पथरेड़ी में बातचीत के लिए बुलाया। यहां दस लोगों ने मिलकर एचआर हेड पर हमला करने की कोशिश की तो वह कार दौड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा।
इसी दौरान जोगिंदर के साथियों ने उस पर गोलियां दाग दी। जिसमें एक गोली उसके गर्दन के पास लगी। घायलवस्था में एचआर हेड को रॉकलैंड अस्पताल दाखिल कराया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
दूसरी ओर, इस घटना के बार उद्योग जगत में हुए हड़कंप के बाद शुक्रवार को जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह और पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार घायल एचआर हेड का कुशलक्षेम पूछने मानेसर स्थित रॉकलैंड अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में अधिकारियों ने एचआर हेड से बातचीत की। इस संबंध में पुलिस आयुक्त ने कहा कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।