फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested for kidnapping retired judge son

रिटायर्ड जज के बेटे और दोस्त को किया था बदमाशों ने अगवा, एक गलती और 2 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Sep 2018 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 23 Sep 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for kidnapping retired judge son
accused arrested

12 सितंबर को शारदा विश्वविद्यालय के गेट से सेवानिवृत्त जज के बेटे और उसकी दोस्त को अगवा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि दस घंटे तक बंधक रखने के दौरान एक आरोपी ने जज के बेटे की दोस्त से छेड़छाड़ की थी। 

विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी सचिन बदमाश है और एक लाख के इनामी मिंटू का भाई है। आरोपी आनंद शर्मा हत्या के मामले में जेल जा चुका है। तीसरे फरार आरोपी कपिल पर हरियाणा, गौतमबुद्ध नगर में कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने इस केस में छेड़छाड़ और बंधक बनाने की धारा जोड़ी है।
विज्ञापन


एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित शारदा विश्विद्यालय से सेवानिवृत्त जज का बेटा अपनी दोस्त के साथ निकल रहा था। दोनों जैसे ही अपनी कार के पास पहुंचे, उसमें पहले से मौजूद बदमाश कपिल निवासी साकीपुर ने तमंचा दिखाकर दोनों को बंधक बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल का साथी सचिन उर्फ धौलू निवासी खेड़ा चौगानपुर बाइक लेकर पास में ही खड़ा था। दोनों को लेकर बदमाश शहर और क्षेत्र की सड़कों पर होते हुए शाम के समय घोड़ी बछेड़ा गांव में पहुंच गए। यहां वे अपने परिचित आनंद शर्मा को गाड़ी में लेकर चल दिए। आरोप है कि इसी दौरान आनंद शर्मा ने जज के बेटे की दोस्त से छेड़छाड़ की।

एटीएम से रुपये निकलवा बीयर खरीदी

नॉलेज पार्क थाना प्रभारी डीपी पुंडीर ने बताया कि बदमाशों ने ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम से रिटायर्ड जज के बेटे के कार्ड से पांच हजार रुपये निकलवा लिए। बदमाशों ने उन्हीं रुपयों से बीयर खरीदकर पी। उसकी दोस्त के कार्ड से एक हजार रुपये का पेट्रोल कार में डलवाया था।

लूटी की कार लेकर गया था सोनीपत
पुलिस ने सचिन की गिरफ्तारी सोनीपत से की है। बताया गया है कि सचिन और कपिल के खिलाफ हरियाणा में भी कई केस चल रहे हैं। इन्हीं में से एक केस की कोर्ट में तारीख करने के लिए सचिन वहां लूटी गई कार लेकर गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे सोनीपत से ही गिरफ्तार किया है। सचिन वहां की जेल से साढ़े तीन साल बाद छह माह पहले ही जमानत पर छूटा था।

आनंद ने कपिल पर मढ़ा आरोप
सचिन से पूछताछ के बाद आनंद शर्मा के लड़की से छेड़छाड़ की बात सामने आई और उसे घोड़ी बछेड़ा स्थित घर से गिरफ्तार किया गया। आनंद शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि सचिन और कपिल उसके घेर पर घटना के दिन साढ़े पांच-छह बजे पहुंचे थे। इसके बाद वे उसे कार की अगली सीट पर बैठाकर ले गए। सचिन कार चला रहा था और कपिल लड़की से गलत हरकत कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed