फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tutor misdeed with Class 9 student in CR Park delhi

दिल्ली में दरिंदगी: CR पार्क में ट्यूटर ने किया 9वीं की छात्रा संग दुष्कर्म, 2022 में अरनब ने किया था अत्याचार

Wed, 26 Feb 2025 08:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 26 Feb 2025 08:49 PM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीआर पार्क में नौंवी कक्षा की छात्रा एक-ब्लॉक सर्वेंट क्वार्टर में रहती है और आरोपी के पास वर्ष 2022 से ट्यूशन पढ़ रही है।

विज्ञापन
Tutor misdeed with Class 9 student in CR Park delhi
दिल्ली में दरिंदगी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दक्षिणी दिल्ली के चितरंजन पार्क (सीआर पार्क) थाना क्षेत्र में ट्यूटर ने नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न कर डाला। छात्रा की एम्स में मेडिकल जांच कराई है, जहां उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। सीआर पार्क थाना पुलिस ने आरोपी ट्यूटर अरनब (36) को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बृ़हस्पतिवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीआर पार्क में नौंवी कक्षा की छात्रा एक-ब्लॉक सर्वेंट क्वार्टर में रहती है और आरोपी के पास वर्ष 2022 से ट्यूशन पढ़ रही है। आरोपी अरनब एच-ब्लाक, सीआर पार्क में कोचिंग सेंटर चलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसका वर्ष 2022 में यौन उत्पीड़न किया। धमकी दी कि उसने किसी को कुछ बताया तो उसके साथ अच्छा होगा। छात्रा ने हिम्मत कर परिजनों को बुधवार को ये बात बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सीआर पार्क थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पोक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्जकर बुधवार शाम को आरोपी को पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed