फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trying to get rid of accused in jewar

आरोपियों को हवालात से निकालने की कोशिश, घेराव कर लगाया जाम

Mon, 25 Mar 2019 03:24 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर Published by: vivek shukla Updated Mon, 25 Mar 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
Trying to get rid of accused in jewar
noida news

कानीगढ़ी गांव में पिछले एक महीने से गायब शख्स का सुराग नहीं लगने पर गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रविवार को जेवर कोतवाली का घेराव किया। इस दौरान हवालात में बंद दो आरोपियों को जबरन निकालने की कोशिश की गई। उसके बाद ग्रामीणों ने जेवर खुर्जा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने एक सप्ताह का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


दरअसल, 20 फरवरी को धर्मवीर को गांव सिरसा, मांचीपुर निवासी जयपाल साथ ले गया था। इसके बाद से धर्मवीर का कोई सुराग नहीं मिला। 4 मार्च को बेटे लोकेश की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों का आरोप है कि एक माह से ज्यादा समय बीत गया है। 
विज्ञापन


पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उनका कहना है कि पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों को सौंपने की मांग की। इस बात को लेकर पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक हुई। गुस्साएं लोगों ने कोतवाली गेट पर जाम लगा दिया। सीओ जेवर शरदचंद्र ने ग्रामीणों से बातचीत कर 30 मिनट बाद जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता 
ग्रामीणों ने सुबह करीब 11:45 बजे जेवर खुर्जा मार्ग पर जाम लगाया। करीब 12 बजे जेवर के एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस किसी मरीज को लेने जहांगीरपुर जा रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे रास्ता नही दिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह एंबुलेंस को जाम से निकलवाकर रवाना किया। 


धर्मवीर लगभग एक माह पहले अलीगढ़ क्षेत्र से गायब हो गया था, लेकिन ग्रामीणों के अनुरोध पर दूसरे जिले का मामला होने पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।- सुरेंद्र सिंह भाटी, प्रभारी जेवर कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed