{"_id":"58232d2d4f1c1bc932b38cff","slug":"trump-won-and-its-effect-on-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की जीत पर खुशी: मोदी-ट्रंप के साथ विश्व स्तरीय बनेगी भारतीय शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंप की जीत पर खुशी: मोदी-ट्रंप के साथ विश्व स्तरीय बनेगी भारतीय शिक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Nov 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Getty Images
डोनाल्ड ट्रंप की हर बात को लेकर भारतीय पूरी तरह से अपडेट थे। जैसे ही अमेरिका के राष्ट्रपति बनने की जानकारी मिली, तो युवा, महिला कार्यकर्ता, उद्यमी, नौकरी पेशा वर्ग के साथ राजनीति की समझ रखने वालों के लिए चेहरे पर खुशी दिखी।
उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को भारत से आतंकवाद के खात्मे, बेरोजगारी को खत्म करने, युवाओं को नौकरियों के नए अवसर, द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने, शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए सही बताया। पेश है ट्रंप को मिली कामयाबी पर शहर के खास लोगों की राय:
दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र की कमान किसके हाथ में जाती है, इसको लेकर भारतीय उद्योग जगत की नजरें अमेरिकी चुनाव पर टिकी हुई थीं। जीत के बाद जिस तरह ट्रंप ने भारत के प्रति अपनी भावनाओं को प्रकट किया है उससे भारतीयों की उम्मीदें बढ़ी हैं। निश्चित तौर पर उद्योग जगत को अमेरिका का समर्थन मिलेगा। -एसएस बांगा, सदस्य-सार्क चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
विज्ञापन
सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे
ट्रंप को महिला विरोधी बताया जा रहा है, लेकिन जीत के बाद भारत के पक्ष में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। ट्रंप विभिन्न मुद्दों पर भारत को कितना साथ देते हैं, इसके बारे में अभी नहीं कहा जा सकता है। भारतीय की नजर पूरी तरह इस चुनाव पर टिकी थी। -मीना पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता
आतंक के खात्मे को मिलेगा सहयोग
भारत से आतंकवाद को खत्म करने ट्रंप का खास सहयोग मिलेगा। देश को बेरोजगारी से मुक्त करने के साथ यंगस्टर को लिए नौकरियों में बहार आएगी। भारतीयों में उनकी आस्था का उदाहरण जीत दर्ज कराने के बाद वह खुद पेश कर चुके हैं। उनकी जीत से युवाओं की उम्मीदें बढ़ी हैं। -तारा, विद्यार्थी, बीएससी द्वितीय वर्ष
भारत की शिक्षा व्यवस्था को वर्ल्ड क्लास बनाने में ट्रंप का खास योगदान मिलेगा। राष्ट्रपति ट्रंप युवाओं के साथ भारतीयों की पहली पसंद थे। इससे भारतीय मुद्रा का मूल्य बढ़ेगा। चाइना एवं पाक के मुद्दे पर ट्रंप ने अपना पक्ष पहले ही स्पष्ट कर रखा था। वहीं, भारतीय छात्रों को अमेरिका में पढ़ाई की राह आसान होने की उम्मीद है।-अंकित गौतम, युवा