Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tribute meeting organized in memory of cow devotees and saints

दिल्ली: गौ सेवकों की याद में श्रद्धांजलि सभा, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बोले- इंदिरा को नहीं माफ करेगा देश

Sat, 07 Nov 2026 08:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Nov 2026 08:54 PM IST
सार

दिल्ली में सात नवंबर 1966 के गौ माता सेवकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उस दिन जलियांवाला बाग की घटना दोहराई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने गौ रक्षा को अपना जीवन उद्देश्य बताया।

विज्ञापन
tribute meeting organized in memory of cow devotees and saints
श्रद्धांजलि सभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के  डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में युवा चेतना ने 7 नवंबर 1966 को शहीद हुए गौ भक्तों और संतों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद नीरज शेखर, विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष कपिल खन्ना, बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. संजय मयूख, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, महावीर प्रसाद जयपुरिया आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

विज्ञापन


इंदिरा गांधी ने दोहराया था जलियांवाला बाग: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि 7 नवंबर 1966 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलियांवाला बाग की घटना की याद को दोहराया था। देश और समाज इंदिरा गांधी और उनके परिवार को, कांग्रेस पार्टी को उस कुकर्म के लिए कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज सनातन धर्म के सूर्य थे और उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य था गौ रक्षा। वर्ष 2014 के बाद पूरे देश में गौ माता की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
विज्ञापन


गौ रक्षा मेरा जीवन उद्देश्य: शाहनवाज हुसैन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मेरे जीवन का उद्देश्य गौ रक्षा है, गौ माता का बहुत आशीर्वाद मुझे मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि देश भर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के प्रयासों से गौ रक्षा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि गौ माता के आशीर्वाद के अलावा गौ केंद्रित अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहित करना हमारी जिम्मेदारी है। गाय की प्रतिष्ठा धार्मिक और आर्थिक दृष्टि दोनों स्तर पर महत्वपूर्ण है। बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. संजय मयूख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गाय सुरक्षित है।


अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी 7 नवंबर 1966 की नृशंस घटना के लिए देश से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार सनातन विरोधी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के अपार समर्थन से देश में गौ माता सुरक्षित है। इस मौके पर वरिष्ठ उद्योगपति महावीर प्रसाद जयपुरिया, डॉ. विनोद डोगरा, आचार्य मधुसूदन, रंजीत चौधरी, रोहित चौधरी, आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed