फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tribute meeting organized in Delhi in memory of those martyred in 1966 cow protection movement

Delhi: 1966 गौ रक्षा आंदोलन में शहीद हुए लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का सफल आयोजन, नेता व संत हुए शामिल

Tue, 07 Nov 2023 05:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 Nov 2023 05:48 PM IST
सार

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सात नवम्बर 1966 को गौ माता, निहत्थे संतों और गौ भक्तों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गोली चलवाई थी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश कांग्रेस और इंदिरा गांधी को कभी माफ नहीं करेगा। 

विज्ञापन
Tribute meeting organized in Delhi in memory of those martyred in 1966 cow protection movement
गौ भक्तों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागार में सात नवंबर 1966 को गौ रक्षा आंदोलन में शहीद हुई गौ माता, गौ भक्तों एवं पूज्य संतों की याद में युवा चेतना के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, सांसद अरविंद शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोगों ने किया।

विज्ञापन


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सात नवम्बर 1966 को गौ माता, निहत्थे संतों और गौ भक्तों पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गोली चलवाई थी। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि देश कांग्रेस और इंदिरा गांधी को कभी माफ नहीं करेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गौ माता की मर्यादा सुरक्षित है।
विज्ञापन


सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ चुका है। शर्मा ने कहा की कांग्रेस पार्टी देश विरोधी है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे सनातनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने हिटलरशाही व्यवहार से संतों और गौ माता का संहार देश की राजधानी में करवाया था जिसका परिणाम आज कांग्रेस भोग रही है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कश्मीर से कन्याकुमारी तक गौ माता सुरक्षित है। सिंह ने कहा कि 2024 में पुनः देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सोने का शेर बनेगा।


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मैं आज गौ माता के कारण जीवित हूं। सिद्दीकी ने कहा कि मेरी संस्कृति हिंदू और मेरा धर्म इस्लाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सच्चे गौ भक्त हैं। इस अवसर पर स्वामी देवीदित्यानंद, डॉ. विनोद दोगरा, रंजीत चौधरी, डॉ. प्रत्युष नंदन, गौरीशंकर पांडेय, आदित्य चौबे, रोहित चौधरी, जीतेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed