Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Honey Singh Concert in Delhi Today: Traffic Advisory Issued, Avoid These Routes IG Indoor Stadium

Traffic Advisory: दिल्ली में हनी सिंह का कॉन्सर्ट आज, इन रास्तों पर जानें से बचें, पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

Sat, 14 Mar 2026 07:47 AM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Mar 2026 07:47 AM IST
सार

Delhi Honey Singh Concert: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शाम 4 से रात 11 बजे तक होने वाले हनी सिंह कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।  दोपहर 2 से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन
Honey Singh Concert in Delhi Today: Traffic Advisory Issued, Avoid These Routes IG Indoor Stadium
हनी सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली यातायात पुलिस ने आज राजघाट के पास इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने बताया कि यह पाबंदियां दर्शकों की भीड़ के कारण लगाई गई हैं। कॉन्सर्ट 14 मार्च को शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


यातायात पुलिस की ओर से जारी सलाह के अनुसार, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे के बीच यातायात जाम होने की उम्मीद है। जिन रास्तों पर असर पड़ने की संभावना है, उनमें आईपी मार्ग (एमजीएम रोड), विकास मार्ग और राजघाट से आईपी डिपो के बीच रिंग रोड का हिस्सा शामिल है। 
विज्ञापन


एडवाइजरी में कहा गया है कि आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर यातायात डायवर्जन और पाबंदियां लागू रहेंगी। तय समय के दौरान राजघाट से आईपी मार्ग के बीच भारी वाहनों को चलने की इजाजत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिंग रोड पर राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक, दोनों तरफ के रास्तों पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को टो करके हटा दिया जाएगा। साथ ही उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। 

पुलिस ने बताया कि दर्शकों के लिए स्टेडियम के अलग-अलग द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। वेलोड्रोम रोड पर द्वार सात और आठ से प्रवेश वेलोड्रोम रोड से ही मिलेगा। रिंग रोड पर मौजूद द्वार इक्कीस और बाईस, और सोलह और अठारह से प्रवेश एमजीएम रोड से होगा। यह व्यवस्था दर्शकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए है।


स्टेडियम के पास वाहन खड़ा करने की सीमित जगह उपलब्ध होगी। यह जगह सिर्फ उन वाहनों के लिए होगी जिनके सामने के शीशे पर वैध पार्किंग पहचान पत्र लगा होगा। इसमें कहा गया है कि बिना अधिकृत पार्किंग पहचान पत्र वाले वाहनों को कार्यक्रम स्थल के पास आने की इजाजत नहीं मिलेगी। ऐसे वाहनों को कार्यक्रम स्थल के पास आने से रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed