फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trade Fair: Preparations for international trade fair in full swing, one lakh visitors expected daily

Trade Fair : दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की तैयारियां तेज, रोजाना एक लाख दर्शक आने की उम्मीद

Wed, 13 Nov 2024 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 05:40 AM IST
सार

उम्मीद है कि 18 नवंबर के बाद से रोजाना एक लाख से अधिक दर्शक आ सकते हैं। दर्शकों की सहूलियत को देखते हुए मेले के लिए टिकट की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Trade Fair: Preparations for international trade fair in full swing, one lakh visitors expected daily
भारत मंडपम में तैयारियां... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगति मैदान परिसर में 14 नवंबर से शुरू होने वाले भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। उम्मीद है कि 18 नवंबर के बाद से रोजाना एक लाख से अधिक दर्शक आ सकते हैं। दर्शकों की सहूलियत को देखते हुए मेले के लिए टिकट की बिक्री सोमवार से शुरू हो गई है। इस बार मेले को अतिरिक्त परिसर में लगाया जा रहा है। ऐसे में पिछले साल के मुकाबले यहां स्टॉल की संख्या भी अधिक होगी। जिसमें दर्शकों को देश-विदेश के उत्पाद देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन


भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) से मिली जानकारी के मुताबिक विकसित भारत एट 2047 पर रखी गई थीम के तहत सभी राज्य अपने स्टॉल तैयार कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के स्टॉल में मोहल्ला क्लीनिक, दिल्ली सरकार के स्कूल सहित अन्य देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन


किस स्टॉल में क्या होगा
हॉल 1 (भू-तल) : झारखंड (फोकस राज्य) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, गुजरात राज्य हथकरघा व हस्तशिल्प निगम लि., भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, जल शक्ति मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड डीपीआईआईटी (संभावित) उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
  • हॉल 1 (प्रथम-तल) : बहु उत्पाद

  • हॉल 2 (भू-तल) : साझेदार राज्य, बिहार और उत्तर प्रदेश
  • हॉल 2 (प्रथम-तल) : अरुणाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, ओडिशा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
  • हॉल 3 (भू-तल) : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केंद्रीय भूमिजल बोर्ड, कोल इंडिया, डाक विभाग, करदाता सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, माईजीओवी. इन, राष्ट्रीय ई-गवर्नेस प्रभाग (एनईजीडी), पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड,
  • हॉल 3 (प्रथम-तल) : अंडमान और निकोबार, असम, दिल्ली, राजस्थान
  • हॉल 4 (भू-तल) : भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, नारियल विकास बोर्ड, भारतीय जीवन बीमा निगम, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, खान मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, रेल मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्, भारतीय फार्मास्यूटिकल्स एवं चिकित्सा उपकरण ब्यूरो, भारतीय स्टेट बैंक, टी बोर्ड भारत
  • हॉल 4 (प्रथम-तल) : गोवा, गुजरात, सरकारी ई मार्केटप्लेस (जेम), कर्नाटक, मध्यप्रदेश, नागालैंड, तमिलनाडु, उत्तराखण्ड,
  • हॉल 5 (भू-तल) : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय (डीसी, हस्तशिल्प एवं हथकरघा), राष्ट्रीय जूट बोर्ड, भारतीय सिल्क मार्क संगठन, कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार (ट्राइफेड)
  • हॉल 5 (प्रथम-तल) : आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, सिक्किम, भारतीय खिलौना संघ,
  • हॉल 6 : अंतरराष्ट्रीय मंडप, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
  • हॉल 11 : इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, जूते, कपड़ा, रसोई उपकरण, घड़ियां, वस्त्र, कालीन, गृह साज-सज्जा आदि

ट्रेड फेयर में इस्तेमाल लकड़ी को आग से बचाएगा फायरप्रूफ स्प्रे

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में स्टॉल, फर्नीचर समेत अन्य दूसरी वस्तुओं को बनाने में इस्तेमाल हुई लकड़ी को आग रोकने वाले स्प्रे से उपचारित किया गया है। प्रगति मैदान में 14 नवंबर से लगने वाले इस मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इसके लिए बीते दिनों भारत व्यापार प्रचार संगठन (आईटीपीओ) ने ट्रेड फेयर के लिए सार्वजनिक सुरक्षा उपाय और डिजाइन दिशा-निर्देश दिए थे।

आईटीपीओ के अधिकारियों ने बताया, शेल योजना में कोई भी हिस्सा, ब्रांडिंग, प्रोजेक्शन, फर्नीचर आदि तीन मीटर से अधिक नहीं है। यहां बने स्टॉल हर साल की तरह ग्राहक फ्रैंडली होंगे। इनमें पोस्टर व बैनर भी इतने ही ऊंचे होंगे। आईटीपीओ ने यह सुनिश्चित किया है कि बेयर योजना में आवंटित आयामों का सख्ती से पालन हो। स्टॉल की अधिकतम ऊंचाई भी तीन मीटर निर्धारित की गई है।

लोगों की सुविधा के लिए मार्ग किए गए हैं रेखांकित 
लोगों को प्रगति मैदान में प्रवेश करते ही जगह-जगह इंफो बोर्ड नजर आएंगे। इनमें सभी हॉलों में लगी प्रदर्शनी व उत्पादों के बारे में जानकारी होगी। वहीं, राज्य व मंत्रालय पवेलियन में आंतरिक मार्गों को सार्वजनिक प्रवाह के लिए सामान्य मार्गों के साथ रेखांकित किया जाएगा। दीवारों पर किसी भी प्रकार की ब्रांडिंग नहीं होगी।

जूट, थर्मोकोल का नहीं हुआ उपयोग
आग को फैलने से बचाने के लिए मेले में कहीं भी जूट, थर्मोकोल जैसी सामग्री का उपयोग नहीं किया गया है। लकड़ी को आग रोकने वाले स्प्रे से उपचारित किया गया है। उपयोग किए जाने वाले कपड़े भी आग प्रतिरोधी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed