फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Top Secret is a surgical strike, soldiers are not too much time information

टॉप सीक्रेट होती है सर्जिकल स्ट्राइक, जवानों को भी खास समय तक नहीं होती जानकारी

Sat, 01 Oct 2016 12:21 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Top Secret is a surgical strike, soldiers are not too much time information
सर्जिकल स्ट्राइक का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला

सेना के स्पेशल कमांडो द्वारा किया जाने वाला सर्जिकल स्ट्राइक टॉप सीक्रेट होती है। यहां तक की अभियान में शामिल होने वाले कमांडो को भी इस बाबत कोई जानकारी नहीं होती। 

विज्ञापन


जब वह निर्धारित स्थान पर पहुंच जाते हैं या फिर हेलीकॉप्टर अथवा जहाज में सवार हो जाते हैं तब उन्हें बटालियन कमांडर और प्लाटून कमांडर द्वारा मिशन की जानकारी दी जाती है। 
विज्ञापन


ये बात रक्षा विशेषज्ञ फरीदाबाद निवासी और 1965 व 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में सक्रिय रहे रिटायर्ड मेजर जनरल एसके दत्त ने अमर उजाला से बातचीत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


1959 में भारतीय सेना के कुमाऊं रेजीमेंट में कमीशन लेने वाले मेजर जनरल दत्त ने बताया कि पहले लड़ाई के दौरान ही सेना
के कमांडो हिस्सा लेते थे। 

लेकिन भारतीय सेना के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पाकिस्तान के खिलाफ इस मिशन में अकेले कमांडो को ल गाया गया। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के तहत मिशन की जानकारी कुछ चुनिंदा सैन्य अफसरों को ही होती है। मिशन को सेनाअध्यक्ष और डीजीएमओ तय करते हैं। 

बटालियन कमांडर और प्लाटून कमांडर मिशन को कामयाब बनाते हैं। मिशन में शामिल होने कमांडो को अंतिम क्षण में जानकारी दी जाती है। 

यहां तक कि प्लेन के पायलट को भी मिशन की जानकारी से दूर रखा जाता है। मेजर जनरल ने बताया कि इजराइल अपने देश की सुरक्षा के लिए इसी रणनीति को अंजाम देता है। क्योंकि वह चारों ओर से मुस्लिम राष्ट्र से घिरा हुआ है।

पाक के पास नहीं है लड़ाई का विकल्प: दत्त ने दावा है कि पाकिस्तान के पास अभी लड़ाई का कोई विकल्प नहीं है। क्योंकि आतंकवाद को लेकर वह दुनिया में अलग-थलग पड़ चुका है। 


फिर भी वह सर्जिकल स्ट्राइक का बदला ले सकता है। उसके पास भी स्पेशल कमांडो हैं। यही नहीं अपनी अवाम संतुष्ट करने के लिए वह बॉर्डर पर बमबारी कर सकता है। 

कुछ आतंकियों के स्पीपर माड्यूल को भी भेज सकता है। उन्होंने भारतीय सैन्य कमांडो के इस कार्रवाई को अदम्य और अतुलनीय बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed