फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Toll plaza located on GT road has been hit by demands for fee in dadri

टोल शुल्क मांगने पर कर्मचारी के साथ मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,दादरी
ब्यूरो,अमर उजाला,दादरी Updated Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Toll plaza located on GT road has been hit by demands for fee in dadri
demo

कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर शुल्क मांगने पर कर्मचारी के मारपीट का मामला सामने आया है। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दादरी क्षेत्र के लुहारली गांव के पास टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर दादरी की तरफ से एसयूवी गाड़ी पहुंची।

विज्ञापन


इसमें तीन युवक सवार थे। बूथ संख्या एक पर टोल के टीसी आकाश कुमार ने शुल्क मांगा तो गाड़ी में बैठे शख्स ने खुद को लोकल बताया। साथ ही बिना शुल्क जाने को कहा। जब टीसी ने आईडी मांगी तो आरोपियों ने गाली गलौच शुरू कर दी। इस दौरान टोल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सायरन बजने लगे। जिसके बाद गाड़ी में सवार तीनों युवकों ने आकाश से मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर बड़ी ही मुश्किल से उसे बचाया। फिर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। 
विज्ञापन


आए दिन होती है मारपीट
टोल मैनेजर अमरेंद्र झा ने बताया कि लोकल के नाम पर आए दिन कर्मचारियों के साथ मारपीट की जाती है। अधिकतर लोगों ने फर्जी आईडी बनवा रखी है। सैकड़ों फर्जी कार्ड धारकों को पकड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश जारी 
प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान का कहना है कि मामले की तहरीर चौकी पर दी गई है। टोल पर सुरक्षा के लिहाज से जिप्सी लगाई जाएगी। गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed