फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   toilet can't be made after four years 

चार साल भटकने के बाद भी नहीं बना घर में शौचालय

Wed, 06 Mar 2019 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
toilet can't be made after four years 
सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन

दनकौर क्षेत्र के औरंगपुर गांव का एक वाल्मीकि परिवार चार साल से अपने घर में शौचालय बनवाने के लिए शासन और प्रशासन के कार्यालयों में भटक रहा है। परिवार का आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोग इस शौचालय का निर्माण नहीं करने दे रहे। 

पीड़ित मुकेश ने मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायत देकर शौचालय बनवाने की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस ने मामला राजस्व विभाग का बताकर मुकेश को कोतवाली से टरका दिया।
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि कई साल पहले गांव के प्रधान ने उसके परिवार को रहने के लिए पट्टे का एक प्लॉट दिया था। उसने प्रधान पर इसके एवज में करीब डेढ़ लाख रुपये लेने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश के मुताबिक, उसने प्लॉट की चारदीवारी कर मकान का निर्माण कर लिया। वह अपने मकान की ही चारदीवारी में शौचालय का निर्माण कराने लगा तो गांव की कुछ दबंग व्यक्तियों ने उसे जबरन रोक दिया। मुकेश के मुताबिक, वे लोग शौचालय बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

शौचालय नहीं होने के कारण परिवार के कुछ लोग दिल्ली जाकर किराये के मकान में रहने लगे हैं। अब मुकेश चार साल से मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से शौचालय का निर्माण कराने की गुहार लगा रहा है। मुकेश ने बताया कि मंगलवार को तहसील दिवस में उसने शिकायत दी तो उपजिलाधिकारी ने दनकौर कोतवाली प्रभारी को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। 


इसके बाद भी किसी अधिकारी ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है। कोतवाली प्रभारी शमसेर सिंह का कहना है कि मामला राजस्व विभाग का है। पुलिस पहले भी राजस्व विभाग का हवाला देकर रिपोर्ट लगा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed