फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today will see the propriety of Purushottam Leela, will start at 1200 locations in Delhi staged

आज से दिखेगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला, दिल्ली में 1200 स्थानों पर शुरू होगा मंचन

Sat, 01 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Today will see the propriety of Purushottam Leela, will start at 1200 locations in Delhi staged
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा... प्रथम निमंत्रण गणेशजी आपको के साथ राजधानी में शनिवार से रामलीला का शुभारंभ होगा। इस दौरान पुष्प वर्षा और भगवान गणेश के जयघोष से माहौल भक्तिमय बनाया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके लिए रामलीला कमेटियों ने विशेष तैयारी की है।राजधानी में छोटी-बड़ी तमाम रामलीला कमेटियों ने शनिवार से शुरू हो रही रामलीला मंचन की पूरी तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन


लीला कमेटियों ने विशाल पंडाल बनाए हैं और प्रवेश द्वार पर प्राचीन संस्कृति की झलक दिखाने की कोशिश की है। आपातकालीन स्थिति से निपटने एवं सुरक्षा दृष्टि से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दर्शकों के मनोरंजन के लिए मेलों और खाने की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को करीब 12 सौ जगह रामलीला मंचन शुरू होगा। तीन दर्जन जगह बड़ी एवं हाईटेक रामलीला का मंचन होगा। वहीं, लगभग सौ जगह मध्यम स्तर और अन्य स्थानों पर छोटी रामलीला होगी। 

एक ही कलाकार निकालेगा अलग-अलग पात्रों की आवाज

Today will see the propriety of Purushottam Leela, will start at 1200 locations in Delhi staged
रामलीला की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

बड़े बजट की रामलीला कराने वाली कमेटियां दर्शकों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अनेक आधुनिकतम एवं कंप्यूटराइज्ड यंत्रों का प्रयोग करेंगी। इसके अलावा लोगों को मंचन से जोड़ने के लिए इंटरनेट के माध्यम से उन तक लीला पहुंचाने का इंतजाम किया गया है।

हाईटेक होगा मंचन
लालकिला मैदान में रामलीला का मंचन करा रही लवकुश रामलीला कमेटी ने इस बार अनेक परिवर्तन किए हैं। इस बार भी बॉलीवुड से कलाकार बुलाए गए हैं।  श्री धार्मिक लीला कमेटी की लीला में युद्ध के दौरान तलवारों से चिंगारियां, अग्नि तीर व विलाप के दृश्यों को मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। नवश्री धार्मिक लीला कमेटी ने पूरा पंडाल हेरिटेज लुक में तैयार कराया है।

अशोक विहार फेज-एक रामलीला कमेटी की लीला में कोहरा, बादल, बिजली की कड़कड़ाहट, समुद्र की लहरें, आंधी, तूफान, झरने आदि की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, आईपी एक्सटेंशन में श्रीरामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ की लीला में प्रतिदिन स्वर्गलोक से देवी-देवता और अप्सराओं द्वारा पुष्पवर्षा, विष्णु भगवान के दर्शन के साथ नगाड़े, शंख, मधुर ध्वनि से आकर्षक दृश्यों को दर्शाया जाएगा।

एक ही कलाकार निकालेगा अलग-अलग पात्रों की आवाज
अनेक बड़ी रामलीला मंचन में रावण, राम, हनुमान, अंगद आदि पात्रों की आवाज पर्दे के पीछे से अलग-अलग कलाकारों की बजाय एक ही कलाकार निकालेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed