फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today there will Shalimar, Dehradun Express

आज नहीं चलेंगी शालीमार, देहरादून एक्सप्रेस

Sun, 07 Feb 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Today there will Shalimar, Dehradun Express

कोहरे के सीजन के चलते सोमवार को रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को शालीमार, बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें कैंसल रहेंगी।

विज्ञापन


ऐसे में देहरादून, मुरादाबाद और मेरठ, सहारनपुर, जम्मू रूट यात्रियों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। इससे पहले रविवार को भी नंदा देवी एक्सप्रेस और जोगबनी सुपरफास्ट समेत चार प्रमुख ट्रेनें कैंसल रहीं।
विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली-जम्मू तवी शालीमार एक्सप्रेस, दिल्ली-फैजाबाद, बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस और आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शालीमार एक्सप्रेस कैंसल होने से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोहरे के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनों को सप्ताह में एक-दो दिन के लिए कैंसल किया गया है।

कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ जाता है। ट्रेन लेट होने की वजह से यात्रियों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हालांकि अब कोहरा कम होने की वजह से अधिकांश ट्रेनों को फिर से पटरी पर लाया जा रहा है। परमानेंट कैंसल ट्रेनों को दोबारा चलाया जाएगा और सप्ताह में एक-दो दिन के लिए कैंसल ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाएगी।

रविवार को कैंसल रहीं प्रमुख ट्रेनें
नई दिल्ली-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस, आनंद विहार-जोगबनी सुपरफास्ट, आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस

12 तक फिर चलने लगेंगी 258 ट्रेनें
घने कोहरे के कारण निरस्त की गई ट्रेनें जल्द ही पटरी लौटेंगी। रेलवे ने घने कोहरे को देखते हुए 29 फरवरी तक निरस्त ट्रेनों को वापस पटरी पर लाने की घोषणा की है।

उत्तर रेलवे की 258 ट्रेनें 12 फरवरी तक चलने लगेंगी। इनमें ज्यादातर ट्रेनें 8 व 9 फरवरी से चलनी शुरू हो जाएंगी। रेलवे के इस निर्णय से लाखों यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।


आनंद विहार-दानापुर, हरिद्वार एक्सप्रेस, आगरा इंटरसिटी, नंदा देवी एक्सप्रेस, हावड़ा-कालका, महाबोधी, मगध एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, नंदन कानन एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, दिल्ली-डिब्रूगढ़, दिल्ली-फैजाबाद, दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस समेत ज्यादातर निरस्त की गई ट्रेनों को फिर से बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed