फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today is the last chance of filing property tax

30 % की छूट लेनी हो तो जल्दी करिए

Tue, 31 Dec 2013 11:14 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 31 Dec 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance of filing property tax
प्रॉपर्टी टैक्स में छूट पाने के लिए सोमवार को शहर का एक बड़ा हिस्सा नगर निगम कार्यालय में उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को करीब तीन हजार से अधिक लोगों ने टैक्स अदा किया, जिसमें निगम को करीब सवा करोड़ रुपये का राजस्व मिला।

नगर निगम की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स में दी जा रही 30 प्रतिशत छूट का फायदा लेने के लिए हजारों लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

एक मुश्त टैक्स देने वालों को पिछले तीन साल के टैक्स पर सीधे 30 प्रतिशत की छूट है। चालू वित्त वर्ष 2013-14 का टैक्स अदा करने पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

निगम की ओर से लोगों को इस छूट की जानकारी देने के लिए करीब छह लाख लोगों को एसएमएस के जरिये अलर्ट किया गया।

निगम की ओर से टैक्स अदा करने के लिए 28 काउंटर बनाए गए हैं। भीड़ के आगे यह 28 काउंटर भी कम पड़ते नजर आए।

काउंटर पर लाइन में लगने वालों को करीब दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। निगम के अनुसार, सोमवार को करीब सवा करोड़ रुपये का राजस्व निगम के खजाने में जमा हुआ, जिसमें करीब 3,100 लोगों ने टैक्स जमा कराया।
विज्ञापन


मंगलवार को टैक्स में छूट का आखिरी दिन है, जिसके चलते सबसे अधिक भीड़ आने का अनुमान है।

बैंकों को नहीं मिला रिस्पांस
नगर निगम की ओर से ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में टैक्स जमा कराने की सुविधा दी गई है। इसके बावजूद लोग बैंकों में टैक्स नहीं जमा करा रहे। जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी टैक्स के लिए यूनिक आईडी न मिल पाने के कारण बैंकों में रिस्पांस नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed