{"_id":"f7d0e8353237f35e9163891ab9fd35ee","slug":"to-visit-highway-python-reappeared-on-dnd-in-noida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप सेंकने के लिए हाइवे पर निकल आया अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप सेंकने के लिए हाइवे पर निकल आया अजगर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से दिल्ली जाते समय डीएनडी टोल प्लाजा से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर 7.5 फुट लंबा अजगर फिर मिला। 17 नवंबर से अब तक तीसरी बार डीएनडी पर अजगर मिला है। यह यमुना से डीएनडी पर लगे फेंसिंग को पार करके सड़क पर आने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
डीएनडी प्रवक्ता अनवर अब्बासी ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे अजगर फेंसिंग पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षाकर्मियों ने उसे देख लिया। इसकी सूचना तत्काल वाइल्ड लाइफ को दी गई।
विज्ञापन
वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर दिल्ली ले गई। अजगर यमुना में पानी के बहाव के साथ आया था। इंडियन पायथन प्रजाति के इस अजगर को वाहन रोककर देखने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
सबसे पहले 17 नवंबर को अजगर मिला था। इसकी लंबाई 11 फुट थी। 15 दिन बाद दोबारा अजगर मिला जो पांच फुट लंबा था। इसे अजगर का बच्चा बताया गया। मंगलवार मिले मादा अजगर का वजन 16 किलो है। अजगर को पकड़ने आई वाइल्ड लाइफ टीम के कोऑर्डिनेटर राजबीर सिंह का कहना है कड़ाके की ठंड में अजगर धूप सेंकने के लिए बाहर निकलते हैं।