फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To make security of Parliament House foolproof Delhi Police issued special duty cards

Delhi: संसद की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, जारी किए 'विशेष ड्यूटी कार्ड'

Tue, 06 Aug 2024 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Aug 2024 10:05 PM IST
सार

पिछले साल 13 दिसंबर को संसद हमले की वर्षगांठ पर कुछ लोग लोकसभा के भीतर घुस गए थे। इन लोगों ने सदन के भीतर कलर स्मोक ट्यूब चलाकर संसद भवन में सनसनी फैला दी थी।

विज्ञापन
To make security of Parliament House foolproof Delhi Police issued special duty cards
भारतीय संसद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संसद सत्र के दौरान लोकसभा में घुसकर ''कलर स्मोक ट्यूब'' (कलर बम) फेंकने के करीब आठ माह बाद दिल्ली पुलिस ने संसद भवन की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संसद भवन के बाहर तैनात अपने जवानों को दिल्ली पुलिस ने विशेष ड्यूटी कार्ड जारी किया है। 

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि संसद भवन के आसपास की सुरक्षा को पूरी तरह सुनिश्चित करने के लिए एक एसओपी जारी की गई है। इसमें अलग-अलग स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों की भूमिका को बताया गया है। जिसमें घुसपैठ और विरोध-प्रदर्शन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत ही पहल करते हुए विशेष ड्यूटी कार्ड्स को जारी किया गया है। संसद भवन के आसपास पुलिस पिकेट, छतों पर तैनात, क्यूआरटी, पीसीआर व पुलिस के दूसरे वाहनों पर तैनात पुलिस कर्मियों को यह कार्ड पहनना जरूरी होगा। इन कार्ड में हिन्दी और अंग्रेजी में जवान की ड्यूटी को सुनिश्चित करने के लिए बिंदु लिखे होंगे। उसके आधार पर ही जवान को अपनी ड्यूटी करना होगी। 

विज्ञापन

पिछले साल 13 दिसंबर को संसद हमले की वर्षगांठ पर कुछ लोग लोकसभा के भीतर घुस गए थे। इन लोगों ने सदन के भीतर कलर स्मोक ट्यूब चलाकर संसद भवन में सनसनी फैला दी थी। कुछ अन्य लोगों ने संसद भवन के बाहर भी ऐसा ही करने के अलावा नारेबाजी की थी। इन सबको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अपनी ओर से संसद की सुरक्षा के लिए यह पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से अनुमति मिलने के बाद ही इस कदम को उठाया गया। दिल्ली पुलिस के इतिहास में इस तरह के कार्ड पहली बार जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed