फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tihar Jail administration said Arvind Kejriwal had breakfast in jail only for two days

'केजरीवाल ने सिर्फ दो दिन किया नाश्ता': आतिशी के आरोप पर तिहाड़ जेल प्रशासन का जवाब, घर का खा रहे हैं खाना

Thu, 18 Apr 2024 11:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Apr 2024 11:20 PM IST
सार

जेल प्रशासन के सूत्रों का कहना है कि अदालत ने केजरीवाल को दिन व रात का खाना घर से मंगाने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में नाश्ता भी घर से मंगाने की अनुमति मिल गई। तिहाड़ ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Tihar Jail administration said Arvind Kejriwal had breakfast in jail only for two days
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में आबकारी नीति घोटाले में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तिहाड़ में नाश्ता किया है। जेल सूत्रों के मुताबिक अभी तक उन्होंने सिर्फ दो दिन जेल का नाश्ता किया है। उसके बाद से खाने से लेकर तमाम जरूरी चीजें मुख्यमंत्री के घर से मंगाई जा रही है। वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया था कि प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आहार को लेकर कोर्ट में झूठ बोला है कि वह चीनी वाली चाय पी रहे हैं और आम व मिठाई खा रहे हैं।
विज्ञापन

तिहाड़ जेल प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि जेल में आने से पहले अदालत ने अरविंद केजरीवाल को दिन व रात का खाना घर से मंगाने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में इन्हें नाश्ता भी घर से मंगाने की अनुमति मिल गई। सूत्रों ने बताया कि खाना के अलावा नाश्ता, पानी यहां तक कि उनके लिए इंसुलिन सहित तमाम दवाइयां भी घर से ही आती है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जेल के चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की जांच करते हैं। इनके पास मधुमेह की जांच की मशीन भी है। हालांकि डॉक्टर जांच के दौरान जेल के उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में सभी कैदियों को एक सामान भोजन की व्यवस्था की जाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह पर उन्हें डाइट के मुताबिक खानपान की व्यवस्था की जाती है।

जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य को लेकर लगाए गए आरोप को खारिज किया
तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे दावे को जेल प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया है। जेल के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उनका फास्टिंग शुगर लेवल ठीक है और कभी भी 300 तक नहीं पहुंचा। जेल में दो डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल में शुगर की समस्या वाले 250 मरीज हैं। जिनमें केजरीवाल भी शामिल हैं। इन सभी की जेल में डॉक्टर निगरानी करते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली मंत्री आतिशी का आरोप
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आहार को लेकर कोर्ट में झूठ बोला है कि वह चीनी वाली चाय पी रहे हैं और आम व मिठाई खा रहे हैं। यह पूरी तरह से झूठ है। केजरीवाल कृत्रिम स्वीटनर ले रहे हैं।

आतिशी ने कहा कि ईडी ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल केले खा रहे हैं। कोई भी डॉक्टर आपको बता देगा कि डायबिटीज के रोगियों को केला या कोई टॉफी या चॉकलेट अपने पास रखने के लिए कहा जाता है, क्योंकि शुगर के स्तर में गिरावट जीवन के लिए खतरनाक हो सकती है। ईडी ने कहा कि केजरीवाल आलू पूड़ी खा रहे हैं। इतना झूठ बोलने के लिए ईडी को भगवान से डरना चाहिए। उन्होंने सिर्फ नवरात्रि के पहले दिन ही पूड़ी खाई थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विंग ईडी के जरिये केजरीवाल की सेहत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वे केजरीवाल को जेल में घर का बना खाना देने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बार जब घर का खाना बंद हो जाएगा तो यह पता नहीं चलेगा कि केजरीवाल को जेल में क्या खिलाया जा रहा है और कब। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से केजरीवाल का शुगर लेवल 300 से अधिक है, लेकिन तिहाड़ जेल अधिकारियों ने उन्हें इंसुलिन देने से इन्कार कर दिया है। केजरीवाल के घर में बने खाने की आपूर्ति बंद कर उन्हें मारने की साजिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed