{"_id":"ba09b4cf14eecc87f368890280afdff0","slug":"thug-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी का सदस्य निकला ‘खास’ ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी का सदस्य निकला ‘खास’ ठग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पुलिस आफिस में तैनात सिपाही विवेक राणा के साथ सतीश नाम के ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो आम आदमी पार्टी का सदस्य है और जनलोकपाल आंदोलन में जेल भी जा चुका है। खुद को जज, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी बताकर अफसरों को फोन कॉल कर काम कराता था।
विज्ञापन
चार सालों में 100 से ज्यादा पुलिसवालों के ट्रांसफर-पोस्टिंग करा चुका है। विवेक के अलावा उसके कहने से पोस्टिंग किए गए एक दरोगा और चार सिपाहियों को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
13 और पुलिसवालों के नाम सामने आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उसके पास गाजियाबाद-एनसीआर में करोड़ों की प्रॉपर्टी है। 13 मकानों के बैनामे, दो मोबाइल और कागजात मिले हैं। इसी तरह की ठगी में वह वर्ष 2010 में बागपत से जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सतीश बुलंदशहर के शिकारपुर थाना क्षेत्र के वैरीना का रहने वाला है। कई सालों से अपना मकान बनाकर महेंद्रा एंक्लेव में रह रहा था। उसने एक दिसंबर 2013 को एडीजे बताकर विजयनगर एसओ हरदयाल यादव को फोन कर पैसे मांगे थे। न देने पर उसे पद से हटवाने की धमकी दी थी।
इसी तरह उनके (एसएसपी) के पास भी सिपाहियों की पोस्टिंग के लिए कई कॉल की थी। संदेह होने पर क्राइम ब्रांच से जांच कराई गई तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। उससे बरामद फोन और सिम की जांच से पता चला कि उसने कुछ दिनों में ही 214 अधिकारी और जजों को सैकड़ों बार कॉल की है। सतीश के पास से ‘आप’ की सदस्यता रसीद मिली है। उससे बरामद सिम फर्जी आईडी पर हैं।