{"_id":"5bea2a5ebdec22694c343f05","slug":"three-year-old-girl-brutally-murdered-after-sexual-harassment-in-gurugram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची के साथ बर्बरता, सिर की हड्डी टूटकर अंदर धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद 3 साल की बच्ची के साथ बर्बरता, सिर की हड्डी टूटकर अंदर धंसी
Tue, 13 Nov 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 13 Nov 2018 07:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साइबर सिटी में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। सेक्टर-66 में मासूम से पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसके निजी अंगों को किसी चीज से क्षत-विक्षत कर दिया गया। बाद में ईंट मार-मारकर उसकी हत्या कर दी गई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की घिनौनी यादें ताजा कर दी हैं। पीड़ित पिता के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
2 of 5
रेप के बाद बच्ची की हत्या की आशंका
- फोटो : शाहनवाज आलम
मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी दंपती पिछले दो वर्षों से सेक्टर-66 स्थित झुग्गी में रहता है। बच्ची के पिता एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में नौकरी करते हैं। वहीं मां घरों में झाड़ू-पोंछा करती है। उनकी तीन वर्षीय बेटी घर पर ही रहती थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे बच्ची झुग्गी के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक घर न आने पर परिजनों ने उसे तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली। उन्होंने परिचितों को इसकी सूचना देकर तलाश की, लेकिन देर रात तक उसका सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह एक स्थानीय युवक पास स्थित एक गोदाम से भूसा लेने गया था, जहां उसे बच्ची नग्नावस्था में पड़ी मिली। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। घटनास्थल बच्ची के घर से मात्र 250 मीटर दूर है।
3 of 5
sexual assault and murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची को सेक्टर-66 की झुग्गियों में अपनी बहन के पास रहने आए उत्तर प्रदेश के मैनपुरी गांव नौगांव निवासी सुनील के साथ देखा गया था, जो फिलहाल गायब है। आरोपी की दोनों बहनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के संभावित ठिकानों का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sexual assault and murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
सिर की हड्डी टूटकर अंदर धंसी
फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। न केवल दुष्कर्म किया गया बल्कि निजी अंगों में लकड़ी भी डाली गई। इस कारण उसके आंतरिक अंगों को क्षति होने से काफी अधिक खून बह गया। निजी अंग से 10 सेंटीमीटर की लकड़ी का टुकड़ा भी निकाला गया है। सिर पर कई बार ईंट से वार किए गए। जिस कारण सिर की हड्डी टूटकर अंदर धंस गई। सिर पर गहरी चोट के कारण अधिक मात्रा में खून बहा है। बच्ची के सीने, जांघ और चेहरे पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
5 of 5
sexual assault and murder in gurugram
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। मैं स्वयं मौके पर गई थी। मौके से फोरेंसिक टीम ने सबूत एकत्र किए हैं। थाना टीम के साथ-साथ अपराध शाखा की 4 टीमें गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।-शकुंतला, सहायक पुलिस आयुक्त
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।