{"_id":"5be8c653bdec2269724a8472","slug":"punjabi-bagh-road-accident-court-sent-accused-young-woman-to-judicial-custody-for-one-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाबी बाग हादसा: नशे में आरोपी महिला कहती रही ऐसी बात, सुनकर हर कोई था हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी बाग हादसा: नशे में आरोपी महिला कहती रही ऐसी बात, सुनकर हर कोई था हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
पंजाबी बाग में एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग फ्लाईओवर पर हुए हादसे में आरोपी युवती घटना के बाद से लगातार कार नहीं चलाने की बात कहती रही। जबकि हादसे में मृत पूनम के जेठ सुधीर सरदाना ने बयान दिया है कि दुर्घटना होने के बाद उन्होंने ड्राइविंग सीट पर शिवानी मलिक को फंसे देखा था। उन्होंने ही उसे बाहर भी निकाला। उस समय वह नशे में थी और उसके चेहरे पर कोई पछतावे का भाव नहीं था। वह लगातार कह रही थी कि जो होना था, वह हो गया।
accident in punjabi bagh
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिवानी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इलाज करवाने के बाद जब शिवानी को थाने लाया गया। तब भी वह इस बात से इंकार करती रही कि घटना के समय वह ड्राइविंग सीट पर थी। पुलिस ने उसके बाद दोस्तों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि उस समय शिवानी ही कार चला रही थी। दोस्तों ने बताया कि कनॉट प्लेस में शराब पीने के बाद उन लोगों ने गुरुग्राम जाने की योजना बनाई।
accident in punjabi bagh
- फोटो : अमर उजाला
शिवानी ड्राइविंग सीट पर बैठ गई। उसके साथ चल रहे एक दोस्त ने उसे कार नहीं चलाने की नसीहत दी, लेकिन उसकी बातों को उसने अनसुना कर दिया। सुधीर सरदाना ने बयान में बताया कि घटना के समय युवती काफी तेज रफ्तार से कार चला रही थी। पंजाबी बाग फ्लाई ओवर पर उसने एक बाइक को कट मारा। जिससे उसकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को पार कर उसकी कार के पिछले भाग में टक्कर मार दी। साथ ही पीछे आ रही एक अन्य कार से टकराकर पलट गई। उधर टक्कर लगने के बाद उनकी कार भी दो तीन बार पलटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
accident in punjabi bagh
- फोटो : अमर उजाला
चेतन्या की हालत नाजुक, चेहरे पर कई घाव
हादसे में घायल 12 साल की चेतन्या की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके चाचा सुधीर सरदाना ने बताया कि उसका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके चेहरे पर कई घाव हैं। उसके एक आंख खोलते ही खून गिरने लग रहा है। उसके इलाज के लिए गंगाराम अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट को बुलाया गया है। उनका कहना है कि सोमवार को चेतन्या का सिटी स्कैन किया जाएगा।
हादसे में घायल 12 साल की चेतन्या की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके चाचा सुधीर सरदाना ने बताया कि उसका फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके चेहरे पर कई घाव हैं। उसके एक आंख खोलते ही खून गिरने लग रहा है। उसके इलाज के लिए गंगाराम अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट को बुलाया गया है। उनका कहना है कि सोमवार को चेतन्या का सिटी स्कैन किया जाएगा।
विज्ञापन
accident in punjabi bagh
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद ही हालत के बारे में जानकारी मिल पाएगी। सुधीर सरदाना ने बताया कि हादसा के दौरान चेतन्या सीट से उछल गई थी और उसका सिर छत से टकरा गया था। साथ ही कांच के कई टुकड़े उसकी आंखों में घुस गए थे। चिकित्सकों ने बताया है कि चेतन्या के सिर में हवा भर गई है। डॉक्टर सिटी स्कैन के रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। परिवार उसके जल्द ठीक होने की कामना कर रही है।