फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three year old girl allegedly raped by father of a tution teacher in punjabi bagh delhi arrest

दिल्लीः तीन साल की मासूम को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2019 02:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 16 Mar 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
three year old girl allegedly raped by father of a tution teacher in punjabi bagh delhi arrest

पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 55 वर्ष के अधेड़ ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी शख्स बच्ची का पड़ोसी है और ट्यूशन टीचर का पिता है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। बच्ची का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने साथ हुए हादसे से सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बच्ची अपने परिवार के साथ पंजाबी बाग में रहती है। उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बच्ची पास के एक स्कूल में जूनियर केजी की छात्रा है।


परिवार ने अपनी शिकायत में बताया कि बच्ची पड़ोस में रहने वाले ट्यूशन टीचर के यहां पढ़ने गई थी। जब वह वापस लौटी तो खून से लथपथ थी जिसे देख परिजन घबरा गए। बच्ची ने उन्हें रोते हुए पूरी बात बताई। परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed