फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three-year-old child murdered after committing misdeeds in mundka accused strangled him with a knife

शराब के नशे में खौफनाक वारदात: मुंडका में कुकर्म करने के बाद तीन वर्षीय बच्चे की हत्या, आरोपी ने चाकू से रेता गला

Fri, 25 Mar 2022 10:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Mar 2022 10:15 PM IST
सार

मुंडका पुलिस ने आरोपी को वारदात के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
three-year-old child murdered after committing misdeeds in mundka accused strangled him with a knife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाहरी जिले के मुंडका इलाके में कुकर्म करने के बाद तीन वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। वह मोटरसाइकिल पर घुमाने के बहाने बच्चे को अपने साथ ले गया था। कुकर्म के बाद बच्चा रोने लगा तो आरोपी ने चाकू से उसका गला रेत दिया। मुंडका पुलिस ने आरोपी को वारदात के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित तीन वर्षीय बच्चा आरोपी राहुल (22) के पड़ोस में परिवार के साथ रहता था। वह वह बुधवार शाम को बच्चे को मोटरसाइकिल पर घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। वह बच्चे को ओल्ड पीवीसी मार्केट में ले गया। यहां पर सुनसान जगह पर उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। बच्चा जब रोने लगा तो आरोपी ने उसका चाकू से गला काट दिया। वह चाकू अपने साथ ले गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने वारदात को शराब के नशे में अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्चा जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने राहुल पर बच्चे का अपहरण करने की आशंका जाहिर की। परिजनों ने ये भी बताया कि उन्होंने बच्चे को आखिरी बार राहुल के साथ देखा था। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद राहुल को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। राहुल की निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। राहुल पीवीसी मार्केट में काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed