फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three people died in Dabri area of Delhi two brothers included among the dead

तीन मौतों से दहली दिल्ली: कमरे में इस अवस्था में पड़ी थी लाश, मृतकों में दो भाई और एक नौकर; ये बताई जा रही वजह

Sat, 03 Feb 2024 10:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 03 Feb 2024 10:23 PM IST
सार

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से लगाता है कि फूड पॉइजनिंग से इनकी मौत हुई है।

विज्ञापन
three people died in Dabri area of Delhi two brothers included among the dead
दिल्ली में तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में शनिवार शाम दो भाइयों सहित तीन लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। कमरे में तीनों अचेत अवस्था में मिले। मृत दोनों भाइयों की शिनाख्त अमित और सोनू के रूप में हुई है। जबकि तीसरे मृत व्यक्ति की पहचान इनके घरेलू सहायक यादराम के रूप में हुई है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने विषाक्त खाना खाने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर शाम करीब 6.35 बजे पुलिस को डाबड़ी थाने के सीतापुरी इलाके के एक मकान में तीन लोगों के अचेत पड़े होने और कमरे से खून निकलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़ कर कमरे के अंदर जाने पर पुलिस ने वहां तीन लोगों को अचेत अवस्था में देखा। जांच करने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी है। मकान मालिक भगतू राम ने पुलिस को बताया कि मूलत: बरेली यूपी के रहने वाले दो भाई अमित और सोनू अपने घरेलू सहायक के साथ यहां किराए पर रहते थे। वह इलाके में रेहड़ी पर छोले भटूरे बेचते थे। इनके परिचित अरुण मकान की ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। जिन्होंने इन्हें अचेत देखकर मकान मालिक को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तुरंत क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य इकट्ठा किए। जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक रसोई गैस का सिलिंडर मिला। जो खुली हुई पाई गई है। कमरे से कुछ खाने का सामान और शराब की बोतलें थी। फोरेंसिक की टीम ने खाने के सामान को भी कब्जे में लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त अंकित कुमार सिंह ने बताया कि कमरे से अंगीठी नहीं मिली है। उन्होंने हत्या या फिर दम घुटने से मौत को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस ने आशंका जताई है कि तीनों ने शराब पीने के साथ खाना खाया है। साथ ही कमरे में गैस सिलिंडर भी खुला हुआ था। आशंका है कि विषाक्त खाना खाने या फिर ज्यादा नशा करने से इनकी मौत हुई है। पुलिस अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की बात कही है। पुलिस घटना की जानकारी इनके परिवार वालों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed