फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three Nigerian heroin smugglers imprisoned for 18 years

नाईजीरिया के तीन हेरोइन तस्करों को 18 वर्ष कैद, 5 साल से हो रही थी सुनवाई

Wed, 05 Dec 2018 04:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 05 Dec 2018 04:46 AM IST
विज्ञापन
three Nigerian heroin smugglers imprisoned for 18 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

गौतमबुद्ध नगर की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय शैला ने शहर में बड़ी मात्रा में हेरोइन की तस्करी करने वाले तीन विदेशी नागरिकों को 18 साल कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने तीनों तस्करों पर चार लाख का जुर्माना भी लगाया है। इन तीनों को नौ जून 2013 को ओमीक्रॉन-2 सेक्टर के मकान नंबर सी-227 से गिरफ्तार किया गया था। इस मकान में हेरोइन, डाइजाफाम समेत नशीले पदार्थों का जखीरा मिला था। मामले की सुनवाई न्यायालय में साढ़े पांच साल तक चली।

विज्ञापन


सरकारी अधिवक्ता मनोज तेवतिया ने बताया कि दादरी पुलिस ने 2013 में हेरोइन का जखीरा पकड़कर तीन विदेशी नागरिकों सन्नी चुबा ओकोलो, इमको डाइक व नवावुफो पैट्रिक निवासी टाउन यूकेई, नाइजीरिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से तीनों की जमानत नहीं हुई है और ये साढ़े पांच वर्ष से जेल में हैं। उनके वीजा की अवधि भी समाप्त हो चुकी थी। इनके पास से एक किलो से अधिक हेरोइन और पांच किलो डाइजाफाम पाउडर (नशीला पदार्थ) मिला था। 
विज्ञापन


इस मामले में कुल आठ गवाह पेश हुए। न्यायालय ने हेरोइन की तस्करी और विदेशी अधिनियम को गंभीर प्रकृति का अपराध मानते ही तीनों को 18 साल कारावास की सजा सुनाई है। इनमें एक साल की सजा पासपोर्ट अधिनियम, विदेशी अधिनियम के तहत चार साल व मादक परार्थ की तस्करी पर 18 साल की सजा सुनाई है। सभी सजाएं साथ चलेंगी। न्यायालय ने इन पर चार लाख का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉयलेट में बहाने की थी कोशिश

ओमीक्रॉन सेक्टर में रहने वाले लोगों की शिकायत पर दादरी पुलिस ने घर पर छापा मारा था। बाहर पुलिस को देखकर तीनों आरोपियों ने टॉयलेट के जरिये हेरोइन और नशीले पदार्थ बहाने की कोशिश की थी। ये इतनी ज्यादा मात्रा में थे कि आरोपी इस कोशिश में सफल नहीं हो पाए।

जड़ें फैला रहा था नशे का कारोबार
ओमीक्रॉन में चल रहा नशे का कारोबार वर्ष 2012 के बाद से ग्रेटर नोएडा के बड़े क्षेत्र में फैलना शुरू हो गया था। इस दौरान कई कॉलेजों और यहां तक कि स्कूलों के बाहर भी इसकी बड़ी मात्रा में सप्लाई होने लगी थी। इस कार्रवाई से शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed