फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three new variants of Omicron knock in Noida

Noida: पांव पसार रहा कोरोना, ओमिक्रॉन के तीन नए वैरिएंट की दस्तक; जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट से खुलासा

Mon, 03 Apr 2023 09:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Apr 2023 09:56 PM IST
सार

सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल में भर्ती मरीजों के नमूने 21 से 30 मार्च के बीच जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में दो मरीजों में ओमिक्रॉन के एक्सबीबी.2.3, पांच मरीजों में एक्सबीबी.1 और एक मरीज में एक्सबीबी.1.5 सब वैरिएंट की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Three new variants of Omicron knock in Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगा है। तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन के तीन नए सब वैरिएंट एक्सबीबी.2.3, एक्सबीबी.1 और एक्सबीबी.1.5 ने जनपद में दस्तक दे दी है। आठ से ज्यादा मरीजों में इनकी पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। सभी मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-128 स्थित जेपी अस्पताल में भर्ती मरीजों के नमूने 21 से 30 मार्च के बीच जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में दो मरीजों में ओमिक्रॉन के एक्सबीबी.2.3, पांच मरीजों में एक्सबीबी.1 और एक मरीज में एक्सबीबी.1.5 सब वैरिएंट की पुष्टि हुई है। कुछ निजी लैब से जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग नहीं कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक ओमिक्रॉन का एक्सबीबी सब वैरिएंट काफी तेजी से फैलने वाला है। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी यह चकमा दे रहा है। जिन लोगों को वैक्सीन लग चुकी है उन्हें भी यह अपनी चपेट में ले रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि हल्के लक्षण होने के कारण इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

एच3एन2 और एक्सबीबी में अंतर करना मुश्किल
एच3एन2 इन्फ्लूएंजा और एक्सबीबी वायरस से पीडि़त मरीजों के लक्षण लगभग एक जैसे हैं। कैलाश अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एके शुक्ला ने बताया कि हाई ग्रिड फीवर, गले में दर्द, तेज सिर दर्द, खांसी, बदन दर्द जैसे लक्षण एच3एन2 और कोरोना संक्रमित मरीजों में देखे जा रहे हैं। हालांकि, एक्सबीबी सब वैरिएंट से पीड़ित मरीजों में गले में अत्याधिक खराश का लक्षण इंफ्लूएंजा से अलग है। पांच से सात दिन में मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। हालांकि, सांस के पुराने मरीज और मधुमेह पीडि़तों को ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत है। को-मॉर्बिडिटीज वाले लोगों को नए सब वैरिएंट से ज्यादा जोखिम है।

सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 133 पहुंची
जिले में 24 घंटे में 275 मरीजों की जांच की गई, जिसमें कोरोना संक्रमित 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 133 हो गई हैं। इनमें अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 8 है। 116 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। अब तक जिले में 1,10,793 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,10,169 स्वस्थ हो चुके हैं।

जिलाधिकारी ने ली बैठक
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कोविड वैक्सीन की उपलब्धता और जांच पर फोकस करने के निर्देश दिए। कोविड अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन की मात्रा, बेड की संख्या, एंबुलेंस आदि की व्यवस्थाएं परखने के लिए कहा। साथ ही बुखार के प्रत्येक मरीज की कोविड जांच अनिवार्य करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed