फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three man scramble with PCR personnel to stop playing loud music in delhi

दिल्लीः कार में बजा रहे थे तेज म्यूजिक, पुलिस ने रोका तो की हाथापाई, तीन गिरफ्तार

Sun, 22 Dec 2019 07:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 22 Dec 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
three man scramble with PCR personnel to stop playing loud music in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

कंझावला इलाके में सड़क पर कार में तेज आवाज में म्यूजिक बजाने से मना करने पर युवकों ने पीसीआर कर्मियों से दुर्व्यवहार और हाथापाई की। वारदात के बाद भाग रहे कार सवार तीन युवकों को पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। युवकों की पहचान जटखोड़ निवासी ईनाम, राजीव और विशाल के रूप में हुई।

विज्ञापन


पीसीआर के रोहिणी जोन में कार्यरत एएसआई उम्मेद सिंह की तैनाती शनिवार रात जटखोड़ गांव के पास पीसीआर वैन में थी। उसके साथ वैन में चालक सिपाही विकास मौजूद था। इसी दौरान जटखोड़ कम्यूनिटी सेंटर के पास हंगामे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक बलेनो कार में तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा है और एक युवक कार के सामने खड़े होकर गाली गलौज कर रहा है। यह देख कर उम्मेद सिंह ने उस युवक को रोका लेकिन वह शांत नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इसी दौरान दो अन्य युवक वहां पहुंच गए और पुलिस ने डर नहीं होने की बात कहकर उम्मेद का हाथ पकड़कर हाथापाई करने लगे। सिपाही विकास ने ऐसा करने से मना किया लेकिन युवक हाथापाई करते रहे। एएसआई ने तुरंत वायरलेस से आला अधिकारियों को सूचना दी। यह सुनकर तीनों युवक कार में बैठकर भाग गए। सूचना पर पहुंची दो अन्य पीसीआर वैन ने कार का पीछा कर रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed