फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three including woman beaten with rod-sticks in parking dispute in delhi

पार्किंग विवाद में महिला समेत तीन को रॉड-डंडों से पीटा

Wed, 09 Oct 2019 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
Three including woman beaten with rod-sticks in parking dispute in delhi
file photo - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बाइक पार्क करने के विवाद में एक शख्स ने अपने बेटों के साथ मिलकर एक परिवार के तीन लोगों को रॉड व डंडों से पीट दिया। आरोपी पीड़ितों को तब तक मारते रहे, जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन


परिजनों ने घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को इनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बुद्धराम परिवार के साथ नंद नगरी के बी-ब्लॉक में रहते हैं। इनके परिवार में भाई अवधेश के अलावा भाभी उर्मिला व अन्य सदस्य हैं। इनके पड़ोस में तनवीर सिंह उर्फ टोनी परिवार के साथ रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार रात को तनवीर सिंह बुद्धराम के घर के सामने अपनी बाइक पार्क करने लगा। उर्मिला ने इसका विरोध किया तो तनवीर उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। इसी दौरान तनवीर के बेटे सुमित, तरुण और कंचन वहां पहुंच गए। शोरशराबा सुनकर बुद्धराम भी वहां आ गए। आरोप है कि पिता-पुत्रों ने रॉड व डंडों से हमला कर दिया। 


अवधेश बीच-बचाव कराने आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। आरोपी तीनों को जब तक मारते रहे, तब तक वे बेहोश नहीं हो गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed