{"_id":"5d0a70828ebc3e5a265b2be4","slug":"three-girls-sexual-harassment-by-nine-young-men-in-noida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फार्म हाउस में तीन सेक्सवर्कर्स से नौ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट कर पैसे भी छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्म हाउस में तीन सेक्सवर्कर्स से नौ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट कर पैसे भी छीने
Wed, 19 Jun 2019 10:57 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 19 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में एक्सप्रेसवे स्थित एक फार्म हाउस में मंगलवार रात दिल्ली से लाकर तीन महिला सेक्स वर्करों से नौ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। आरोपियों ने तीनों युवतियों से मारपीट भी की और पैसे भी छीन लिए। बुधवार सुबह युवतियों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं।
एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने मामले में रायबरेली निवासी अखिलेश यादव, लवलेश यादव, भोला यादव, अंजन यादव व राजेश और हरदोई निवासी सतीश व शाहजहांपुर निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी रायबरेली निवासी मुलायम सिंह यादव व बाराबंकी निवासी पंकज फरार हैं।
सभी आरोपी एक दूसरे से परिचित हैं। इनमें आठ लोग एक्सप्रेसवे स्थित फार्म हाउसों में कर्मचारी हैं। मंगलवार शाम को सभी लोगों ने वारदात की साजिश रची थी। ओला चालक मुलायम सिंह यादव फार्म हाउस में कार्यरत कर्मचारी लवलेश के साथ लाजपत नगर, दिल्ली गया था।
विज्ञापन
रात करीब 11:30 बजे लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के पास तीन महिला सेक्स वर्कर खड़ी थीं। दोनों युवकों ने तीनों से 3-3 हजार रुपये में बात की और नोएडा सेक्टर-18 चलने के लिए तैयार कर लिया।

लवलेश ने एडवांस में 3600 रुपये भी दे दिए। इसके बाद तीनों युवतियों को लेकर सेक्टर-135 स्थित एचपीएस फार्महाउस में आ गए। आरोप है कि वहां सात और युवक आ गए।
नौ लोगों को देखकर युवतियों ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया और दिल्ली छोड़कर आने के लिए कहा। आरोप है कि सभी युवकों ने मिलकर तीनों से सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसके बाद बुधवार सुबह तीनों युवतियों पुश्ता के पास छोड़ दिया। यहां से युवतियों ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दे दी। आनन फानन में एक्सप्रेसवे पुलिस मौके पर पहुंची और युवतियों की निशानदेही पर फार्म हाउस को चिह्नित कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली के एक अधिकारी का है फार्म हाउस
एसएसपी ने बताया कि यह फार्म हाउस दिल्ली के एक अधिकारी का है। इसे सीज कर दिया गया है। इस अधिकारी से भी पुलिस पूछताछ करेगी। अधिकारी दिल्ली के परिवहन विभाग में कार्यरत है। फार्म हाउस में लवलेश केयरटेकर का काम करता है। फरार आरोपी पंकज बाउंसर है। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवतियों को दिए हुए एडवांस 3600 रुपये भी आरोपियों ने छीन लिए थे।