फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three engineering students died by drowning in the lake

झील में डूबने से इंजीनियरिंग के 3 छात्रों की मौत

Tue, 25 Mar 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 25 Mar 2014 01:56 PM IST
विज्ञापन
three engineering students died by drowning in the lake

फरीदाबाद के सेक्टर-55 थानाक्षेत्र के सिरोही गांव की झील में नहाने के दौरान सोमवार को इंजीनियरिंग (प्रथम वर्ष) के तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक को बचा लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतकों में सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी राघव एवं रवि भाटी और आदर्श नगर (बल्लभगढ़) निवासी पंकज शर्मा शामिल हैं। घटना सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। धौज स्थित बीएस अनंगपुरिया कॉलेज में पढ़ने वाले कुछ छात्र छुट्टी होने के बाद पिकनिक मनाने सिरोही गांव स्थित झील आए थे।
विज्ञापन


एसजीएम नगर निवासी छात्र पंकज कुमार ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को छुट्टी के बाद रवि भाटी, राघव, पंकज शर्मा, राकेश, पवन शर्मा, रोहित और परमवीर के साथ झील पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज कुमार ने बताया कि यहां रवि, राघव व पंकज शर्मा ने झील में नहाने की बात कही, जिसके बाद वह भी उनके साथ झील में नहाने चला गया। इसी दौरान थोड़ा अंदर जाने पर रवि, पंकज शर्मा व राघव डूबने लगे। उन्होंने शोर मचाया तो अन्य दोस्त भी आ गए।


इस बीच अन्य छात्रों ने बेल्ट उनकी ओर फेंकी, जिसे उसने पकड़ लिया और बाहर आ गया। पंकज शर्मा, रवि व राघव को भी बचाने का प्रयास किया, लेकिन झील गहरी होने के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद छात्रों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस व अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों ने तीनों के शव निकाले। उसके बाद पुलिस उन्हें बीके अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed