{"_id":"6b01a968f51d9c47ea0e0c1a","slug":"kamani-auditorium-resonates-with-classical-music-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164266-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शास्त्रीय संगीत से गूंजा कमानी ऑडिटोरियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शास्त्रीय संगीत से गूंजा कमानी ऑडिटोरियम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दियों के आगमन के साथ ही संगीत समारोहों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को कमानी ऑडिटोरियम में दो दिवसीय सामापा संगीत सम्मेलन के 22वें संस्करण का आगाज हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में प्रतिष्ठित कलाकार शास्त्रीय संगीत से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और छात्रों की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद संगीत संध्या का आरंभ गायिका स्वाति तिवारी की प्रस्तुति से हुआ। उनके साथ पंडित शुभ महाराज ने तबले और ललित सिसोदिया ने हारमोनियम पर संगत की। स्वाति तिवारी ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत राग नारायणी से की। उन्होंने विलंबित एकताल में बड़ा ख्याल प्रस्तुत किया, जिसके बोल 'बहाना रे बिचार भलो गिरि भलो' थे। इसके बाद तीनताल में 'सखी री गावो री आज' बंदिश पेश कर श्रोताओं को शास्त्रीय गायन की खूबसूरती से रूबरू कराया। उन्होंने प्रस्तुति का समापन ठुमरी और टप्पा के साथ किया।
इसके बाद बांसुरी वादक पंडित रूपक कुलकर्णी ने माहौल को संगीतमय बना दिया। उनके साथ उजित उदयकुमार ने तबले और डॉ. अंकित पारिख ने पखावज पर संगत की। कुलकर्णी ने मैहर घराने की परंपरा के अनुरूप ध्रुपद शैली में आलाप, जोड़ और झाला प्रस्तुत किया। इसके बाद उन्होंने तबले और पखावज के संगम के साथ अपनी विशेष प्रस्तुति दी।