फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three children killed due to not invite on Iftar Party

इफ्तार पार्टी में नहीं बुलाने पर की थी तीन बच्चों की हत्या

Fri, 31 May 2019 05:41 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 31 May 2019 05:41 AM IST
सार

-नरेला के सिंधू बॉर्डर से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी गैंगस्टर सलमान ने किया खुलासा
-24 मई की रात बुलंदशहर में मारी थी बच्चों को गोलियां, पांच लाख रुपये की मांगी थी फिरौती

विज्ञापन
Three children killed due to not invite on Iftar Party
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व बुलंदशहर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी गैंगस्टर सलमान मलिक (24) को सिंघू बॉर्डर नरेला से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने उसे इफ्तार पार्टी में नहीं बुलाया था। उन्हें सबक सिखाने के लिए बच्चों को अगवा किया और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुलंदशहर पुलिस ने सूचना दी कि सलमान नरेला इलाके में छिपा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बुलदंशहर पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से सहायता मांगी। मंगलवार रात बुलंदशहर पुलिस और स्पेशल सेल ने सिंघू बॉर्डर के पास घेराबंदी कर दी। वहां स्कूटी पर आए सलमान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अंग्रेजी पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए। स्पेशल सेल ने बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बुलंदशहर पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर जाएगी।
विज्ञापन


24 मई की रात बुलंदशहर नगर के कोतवाली इलाके में तीन बच्चों अब्दुल (10), आसमां (11) और अलीबा (12) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीनों को दो-दो गोली मारी गई थीं। बुलंदशहर पुलिस ने अगले दिन दो आरोपी बिलाल और गूंगा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी सलमान मलिक फरार था। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चों के रिश्ते के मामा बिलाल ने पूरी वारदात में सलमान की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बच्चों के परिजनों ने इफ्तार पार्टी थी, जिसमें सलमान को नहीं बुलाया गया। इससे क्षुब्ध होकर सलमान ने बच्चों का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पीड़ित परिवार से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपियों का कहना था कि उन्हें पार्टी में नहीं बुलाया तो वह फिरौती से मिली रकम से पार्टी करेंगे। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर दी। आरोपियों को लगा कि अब उन्हें फिरौती भी नहीं मिलेगी और बच्चे उनकी पहचान भी उजागर कर देंगे। इसलिए बच्चों की एक ट्यूबवेल में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। सलमान मलिक के खिलाफ दिल्ली के जाफराबाद समेत कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed