फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three Bangladeshi nationals arrested who were extorting money by posing as eunuchs

दिल्ली में 'ऑपरेशन फेस वॉश': तीन बांग्लादेशी गिरफ्तार, ट्रैफिक सिग्नल पर किन्नर बन कर रहे थे उगाही

Fri, 09 May 2025 06:37 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 May 2025 06:37 PM IST
सार

दिल्ली में उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने पहचान छिपाने के लिए किन्नर बनकर उगाही कर रहे तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी एजेंट की मदद से सीमा पार कर भारत में आए थे।

विज्ञापन
Three Bangladeshi nationals arrested who were extorting money by posing as eunuchs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने अपनी पहचान छिपाने के लिए किन्नर बनकर उगाही करने वाले तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। तीनों नागरिकों को आजादपुर नई सब्जी मंडी से पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से चार स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिसमें इंस्टॉल आईएमओ एप के जरिए वह बांग्लादेश में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बातचीत करते थे।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान के लिए जिला पुलिस ने ऑपरेशन फेस वॉश नाम से विशेष अभियान चला रही है। विदेशी प्रकोष्ठ के निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार ऐसे इलाकों पर निगरानी रख रही है, जहां इनके छिपकर रहने की आशंका होती है।
विज्ञापन


मई 2025 में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक खुद को छिपाने के लिए किन्नर का भेष धारण कर ट्रैफिक सिग्नल पर पैसे की उगाही और अन्य गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने ऐसे लोगों पर तकनीकी निगरानी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 मई को पुलिस को ऐसे तीन लोगों के बारे में जानकारी मिली कि वह आजादपुर नई सब्जी मंडी के पास मौजूद हैं। पुलिस ने वहां छापा मारकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी पहचान ढाका बांग्लादेश निवासी मोहम्मद मकसुदा (40), अब्दुल हकीम (33) और फईम पायल के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: Tahawwur Rana: पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया आरोपी तहव्वुर राणा, छह जून तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एजेंटों की मदद से उनलोगों ने अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में घुसे और फिर ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में किन्नर के भेष में सिग्नलों पर उगाही करना गैर कानूनी है। वह सभी पुरुष हैं और वह मेकअप करके किन्नर का रूप धारण करते थे और फिर सिग्नलों पर उगाही करते थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को निर्वासित करने के लिए विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को हिरासत केंद्र में भेज दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed