{"_id":"62def3fd21d2db09970c7fa2","slug":"three-arrested-with-ganja-worth-2-5-crores-used-to-bring-ganja-from-odisha-by-hiding-in-fuel-tank-of-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कामयाबी: ढ़ाई करोड़ के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, ट्रक के फ्यूल टैंक में छिपाकर ओडिशा से लाते थे 'माल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कामयाबी: ढ़ाई करोड़ के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार, ट्रक के फ्यूल टैंक में छिपाकर ओडिशा से लाते थे 'माल'
Tue, 26 Jul 2022 01:24 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:24 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली व हरियाणा में सप्लाई करते थे। प्रशांत विहार स्थित अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रक लेकर भलस्वा सर्विल रोड पर आएंगे। ट्रक में गांजा होगा।
विज्ञापन
गांजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो वह ट्रक के फ्यूल टैंक व छत की कैविटी में गांजा छिपाकर ओडिशा से दिल्ली लाते थे। अपराध शाखा ने तीन मादक पदार्थ तस्करों को मोहम्मद इसराफील, पालजी गौतम ओर शहाबुद्दीन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 250 किलो गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत ढ़ाई करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली व हरियाणा में सप्लाई करते थे। प्रशांत विहार स्थित अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रक लेकर भलस्वा सर्विल रोड पर आएंगे। ट्रक में गांजा होगा।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर फ्यूल टैंक और ड्राइवर के ऊपर छत में बनी कैविटी से प्लास्टिक के कई बोरे मिले। इनमें से 250 किलो गांजा बरामद किया गया। इस गिरोह का सरगना इसराफील है। पुलिस इनसे गांजा खरीदने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन